भारतीय बाजार में बंद हुई स्कोडा कोडियाक, आधिकारिक वेबसाइट से हटाया

स्कोडा कोडियाक (Skoda Kodiaq) ने भारत से अपना बोरिया-बिस्तर बटोर लिया है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से पहले जनरेशन के कोडियाक (Skoda Kodiaq) को हटा दिया है, जो इस बात का इशारा करता है कि इसे भारतीय बाजार में अब डिसकंटिन्यू किया जा सकता है। इस अपडेट के साथ ही खबरें आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही दूसरी जेन के कोडियाक को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।
दूसरी जेनरेशन की स्कोडा कोडियाक (Skoda Kodiaq) को अक्टूबर 2024 में ग्लोबली शोकेस किया गया था। इसके बाद इसे भारतीय सड़कों पर बिना किसी कैमोफ्लाज के टेस्टिंग करते हुए देखा गया। नए-जेनरेशन SUV में एक अपडेटेड डिजाइन और नए फीचर्स मिलेंगे।

क्या बदलने वाला है नया स्कोडा कोडियाक?


नई जेनरेशन के कोडियाक (Skoda Kodiaq) में कई बदलाव किए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक और स्मार्ट बनाते हैं। इसका डिजाइन बिल्कुल नया और आधुनिक होगा। इसके अलावा इसमें नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जिससे ड्राइविंग अनुभव और भी शानदार होगा।

इंजन अपडेट

2025 का स्कोडा कोडियाक (Skoda Kodiaq) अब 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, TSI पेट्रोल इंजन के साथ आएगा, जो 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। इस इंजन का पावर आउटपुट 187bhp से बढ़ाकर 200bhp किया जा सकता है। वहीं, टॉर्क की बात करें तो 320Nm का आंकड़ा लगभग वही रहेगा।

इस नए कोडियाक (Skoda Kodiaq) में सभी के लिए कुछ खास होगा, चाहे वह एक स्पोर्टी ड्राइव की तलाश कर रहे हों या फिर आरामदायक और फीचर-रिच SUV चाहते हों। स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी पहचान पहले ही बना ली है और अब ये नई जेन की कोडियाक ग्राहकों को और भी ज्यादा आकर्षित कर सकती है।

आएगी नई कोडियाक

इसका उत्तर लगभग हां ही है। स्कोडा के इस कदम को देखकर ऐसा लगता है कि वे जल्द ही भारतीय बाजार में अपने नए मॉडल को पेश करेंगे। नए डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स के साथ यह एसयूवी भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में एक और धमाल मचाने के लिए तैयार है।
नया स्कोडा कोडियाक (Skoda Kodiaq) अपनी कड़ी प्रतियोगिता को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसकी लॉन्चिंग के साथ ही भारतीय वाहन प्रेमियों को एक और बेहतरीन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here