रोहित का शॉट बना अंपायर के लिए काल, हो तो जाता काम तमाम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा जब खेलते हैं तो कई बेहतरीन शॉट्स मारते हैं। उनके बल्ले से ऐसे शॉट्स निकलते हैं कि सब देखते रह जाते हैं। हालांकि, उनका एक शॉट चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के सेमीफाइनल में अंपायर के लिए मुसीबत बन गया। अगर अंपायर सही समय पर रिएक्ट नहीं करता तो कुछ भी हो सकता था।

Advertisement

रोहित ने सेमीफाइनल मैच में बड़ी पारी नहीं खेली। उनके बल्ले से निकले 28 रन। इतने रन बनाने के लिए उन्होंने 29 रनों की पारी खेली जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसी दौरान रोहित ने ऐसा शॉट खेल दिया की अंपायर की जान पर बन आई थी।

ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस गेंदबाजी कर रहे थे। एलिस ने फेंकी और रोहित ने इस पर आगे निकलकर मारा। गेंद काफी तेजी से अंपायर के सिर के पास गई। अंपायर क्रिस गैफनी ने किसी तरह समय पर रहते हुए अपना सिर बचा लिया। वह तुरंत ही झुक गए नहीं तो गेंद उनके सिर को टकरा जाती और फिर कुछ भी हो सकता था।इसके बाद रोहित ने अंपायर की तरफ देखा औऱ कुछ इशारा किया। हालांकि, उनको भी लगा कि ये गेंद अंपायर को लग सकती थी और उनका रिएक्शन इस बात को बयां कर रहा था।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और 49.3 ओवरों में 264 रन बनाए। उसके लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। स्मिथ ने अपनी पारी में 96 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का मारा। उनके अलावा एलेक्स कैरी ने 57 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here