सपा महिला कार्यकर्ताओं का हंगामा: बोलीं- जिसने अपनों को खोया गिद्ध नहीं वो परिजन थे

लखनऊ में सपा महिला कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सीएम योगी के खिलाफ नारे लिखे पोस्टर लिए बापू भवन से विधानसभा की ओर बढ़ने लगीं। पुलिस ने आगे से जाने रोकने की कोशिश की। इस दौरान झड़प हो गई।

Advertisement

सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा और सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पोस्टर में सीएम योगी के बयानों के खिलाफ सवाल थे। इसमें पूछा गया था- ‘योगीजी, जिन परिजनों ने शव गृह में अपनों की लाश ढूंंढी क्या वो गिद्ध हैं?’ नारा भी लगाया- जिसने अपनों को खोया गिद्ध नहीं वो परिजन थे।

प्रदर्शन की तीन तस्वीरें…

बापू भवन से विधानसभा की ओर जातीं समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता।

बापू भवन से विधानसभा की ओर जातीं समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता।

बापू भवन से विधानसभा की ओर जातीं समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका।

बापू भवन से विधानसभा की ओर जातीं समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका।

सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

कहा- सीएम योगी के बयान का विरोध करते हैं

प्रदर्शन कर रही सपा कार्यकर्ता सौम्या खान ने कहा- सीएम योगी का बयान बेहद अफसोसनाक है। जिन लोगों ने अपने परिवार वालों को खो दिया उन्हें गिद्ध कहकर संबोधित किया। हम इसका विरोध करते हैं।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के हाथ में सीएम योगी से सवाल पूछते पोस्टर थे।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के हाथ में सीएम योगी से सवाल पूछते पोस्टर थे।

महिला सिपाहियों से धक्का-मुक्की हुई

विधानसभा की ओर बढ़ रहीं। इन युवतियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। कुछ देर तक पुरुष जवानों ने उधर जाने से मना किया। जब नहीं मानीं तो महिला जवानों को बुला लिया गया। कुछ महिला पुलिस जवानों ने उनसे पोस्टर छीने और कुछ ने रोक लिया। इस दौरान झड़प बढ़ गई और कार्यकर्ता सड़क पर गिर पड़ीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here