अखिलेश ने गरीबों को वैक्सीन लगवाने से मना किया और खुद लगवा ली: ईरानी

गाजीपुर। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को गाजीपुर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि प्रधान सेवक ने देश में मुफ्त वैक्सीन लोगों तक पहुंचाई। जबकि अखिलेश यादव ने गरीबों को वैक्सीन लगवाने से मना किया, खुद लगवा ली। चुनाव में अब जनता का इंजेक्शन सपा को लगेगा। कुछ लोग चुनाव आने पर हिन्दू होने का दावा करते हैं। हिन्दू कभी अपनी जननी के टुकड़े होने की बात नहीं करेगा और न ही अपनी सेना से हिंदू होने का प्रमाण मांगेगा।

Advertisement

गाजीपुर में माफिया की छाती पर बुलडोजर चल रहा है। गुंडों पर बुलडोजर चलने पर सपा को दर्द हो रहा है। माफियाओं पर बुलडोजर चला, क्योकि स्टेयरिंग जनता के हाथ में है। जनता की इच्छा थी कि माफियाओं, गुंडों पर बुलडोजर चले। एक गरीब मां के बेटे देश का प्रधान सेवक बना। कोविड के समय में पीएम ने अनाज के गोदाम गरीबों के लिए खोल दिया।

जन विश्वास यात्रा का रवाना किया

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को जिले के लंका मैदान से बीजेपी की जन विश्वास यात्रा का रवाना किया। जिले से आरम्भ हो रही यात्रा काशी क्षेत्र के विभिन्न जनपदों में जाएगी। इसका समापन अमेठी में होगा। स्मृति के साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। दोनों मंत्री यात्रा के साथ-साथ चलेंगे। यह यात्रा दो दिनों तक गाजीपुर के सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी।

कल चंदौली जाएगी यात्रा

21 दिसंबर को यात्रा सकलडीहा के रास्ते चंदौली सीमा में प्रवेश करेगी। चंदौली की सभी विधानसभा में भ्रमण करने के बाद 22 दिसम्बर को सोनभद्र जिले की सीमा में यात्रा प्रवेश करेगी। 23 दिसंबर को मिर्जापुर जाएगी। रात में ही यहां से प्रयागराज जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। 25 दिसंबर कौशाम्बी के विधानसभा में भ्रमण कर 26 को कुंडा के रास्ते प्रतापगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।

स्मृति ईरानी ने दीप प्रज्ज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्मृति ईरानी ने दीप प्रज्ज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अमेठी में होगा यात्रा का समापन

27 को भदोही की सभी विधानसभा में भ्रमण करेगी। 29 दिसंबर को सेवापुरी के रास्ते वाराणसी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। वाराणसी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनविश्वास यात्रा भ्रमण करेगी। 30 को जौनपुर की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां से कादीपुर के रास्ते सुल्तानपुर की सीमा में प्रवेश करेगी। इसके बाद अमेठी में यात्रा का समापन होगा। इस दौरान कुल चार बड़ी व 31 छोटी जनसभा होगी। यात्रा का कुल 364 जगहों पर स्वागत किया जाएगा।

स्मृति के साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक भी हैं।
स्मृति के साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here