Home उत्तर प्रदेश आगरा अखिलेश यादव को मैनपुरी से गया न्‍यौता, आप जिले की इस सीट...

अखिलेश यादव को मैनपुरी से गया न्‍यौता, आप जिले की इस सीट से लड़ें चुनाव

आगरा। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी से अखिलेश यादव को आमंत्रण भेजा गया है कि आप यहां से चुनाव लड़ें, बड़े वोटों से जीत हासिल करने का भरोसा भी दिलाया गया है।

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के जिला संगठन ने लिखित रूप में गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव को करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव सौंप दिया। प्रस्ताव देने के लिए मैनपुरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव और जिला महासचिव रामनरायन बाथम बुधवार शाम ही लखनऊ पहुंच गए थे। जबकि करहल के सपा विधायक सोबरन सिंह यादव और एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह गुरुवार सुबह लखनऊ पहुंचे।

सुबह 11 बजे बाद चारों की पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। मुलाकात में सभी ने अखिलेश यादव से अनुरोध किया कि वह करहल विधानसभा से चुनाव लड़ें। चुनाव में बड़ी जीत मिलने का दावा भी किया। जिलाध्यक्ष के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाया है। वह कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका अंतिम निर्णय आजमगढ़ की जनता से बात के बाद जल्द लेने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here