अल्लू अर्जुन के रंग में रंगे न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हाल ही में न्यूयॉर्क गए थे, जहां उन्होंने अमेरिका में भारतीय डायस्पोरा द्वारा आयोजित प्रसिद्ध भारतीय वार्षिक कार्यक्रमों में से एक इंडिया डे परेड में देश का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स से मुलाकात की।

Advertisement

इसकी जानकारी खुद अल्लू अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिये दी है। अल्लू अर्जुन ने तीन तस्वीरें साझा की हैं। एक ग्रुप फोटो में अल्लू अर्जुन ठहाका लगाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर सेल्फी है, जिसमें अल्लू अर्जुन और एरिक एडम्स अभिनेता की फिल्म पुष्प का सिग्नेचर स्टेप यानि ‘मैं झुकेगा नहीं’ पोज दे रहे हैं। पीछे खड़े नजर आ रहे बाकी लोग भी यह पोज देते दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में अल्लू अर्जन ने एक सर्टिफिकेट की तस्वीर साझा की है।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ इंडिया डे परेड में शिरकत की। अल्लू अर्जुन न केवल परेड में शामिल हुए बल्कि उन्हें ग्रैंड मार्शल की उपाधि से भी सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here