नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लॉकडाउन और कोरोना महामारी के हालात पर चर्चा के लिए हाईलेवल मीटिंग बुलाई। यह करीब ढाई घंटे चली। इस बीच, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 हजार 20 हो गई है। शुक्रवार को आंध्रप्रदेश में 60, पश्चिम बंगाल में 37, राजस्थान में 33, कर्नाटक में 11, हरियाणा में 8, ओडिशा में 4 और बिहार में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले गुरुवार को 1801 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। छह दिन में यह तीसरा मौका है जब एक दिन में 1800 से ज्यादा मरीज मिले हैं। इससे पहले 25 अप्रैल को 1835 और 28 अप्रैल को 1902 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35 हजार 43 संक्रमित हैं। इनमें से 25 हजार 7 का इलाज चल रहा है, 8888 ठीक हुए हैं और 1148 की मौत हुई।
कोरोना से संबंधित कुछ और अपडेट
- कोरोना के खतरे को देखते हुए हरियाणा ने दिल्ली से सटी सीमा को सील कर दिया है। वाहनों, यहां तक कि डॉक्टर, पुलिस, पत्रकारों को भी रोका गया है। हालांकि, हरियाणा सरकार की तरफ से कहा गया है कि सरकारी और जरूरी सामानों की सप्लाई में लगे वाहनों को छूट दी गई है। हाल ही में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि दिल्ली से अप-डाउन करने वाले लोग कोरोना कैरियर हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऐसे लोगों के दिल्ली में ही ठहरने का इंतजाम करें।
- लॉकडाउन के कारण तेलंगाना में फंसे 1200 मजदूरों को लेकर पहली स्पेशल ट्रेन झारखंड रवाना हो गई है। सुबह 4:50 बजे लिंगमपल्ली से निकली यह गाड़ी रात 11 बजे झारखंड के हटिया पहुंचेगी। इन मजदूरों को भेजने में सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कोरोना के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के बारे में जानकारी दी है। देश के 130 जिले रेड जोन में, जबकि 319 जिले ग्रीन जोन में हैं। इनमें 3 मई के बाद भी सख्ती जारी रह सकती है। उन्होंने कहा है कि रिकवरी रेट बढ़ा है। इसी हिसाब से अब अलग-अलग इलाकों में जिलों को जोन वाइज बांटा जा रहा है।
- कोरोना संक्रमण की जांच में उपयोग की जाने वाली आरटी-पीसीआर टेस्टिंग किट के लिए 60 स्वदेशी कंपनियों को मंजूरी मिली है। इनमें से 5 कंपनियों यह किट बनाएंगी, जबकि 55 इन्हें विदेश से आयात करेंगी।
- महाराष्ट्र में पहली प्लाज्मा थैरेपी 53 साल के जिस कोरोना संक्रमित को दी गई थी, उनकी मौत हो गई। मौत 29 अप्रैल को हुई थी, लेकिन मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. रविशंकर ने यह जानकारी 1 मई को दी।
- ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35 हजार 43 संक्रमित हैं। इनमें से 25 हजार 7 का इलाज चल रहा है, 8888 ठीक हुए हैं और 1148 की मौत हुई।
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
- मध्यप्रदेश, संक्रमित- 2625: यहां गुरुवार को संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए। राज्य में इस बीमारी से अब तक 137 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, भोपाल एम्स में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा माइक्रोबैक्टीरियम-डब्ल्यू का कोरोना के गंभीर रोगियों पर ट्रायल शुरू हो गया है।
भोपाल से ये मजदूर छतरपुर और छिंदवाड़ा में अपने घर जा रहे हैं। लॉकडाउन में ये बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में सरकार ने इन्हें बसों से वापस भेजने का फैसला किया है। - उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 2211: प्रदेश में गुरुवार को 77 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। राज्य में कुल संक्रमितों में 1053 जमाती और उनके संपर्क में आए लोग हैं। 551 लोग ठीक हो चुके हैं। 40 की मौत हुई है। संक्रमण राज्य के 75 में से 60 जिलों में फैल चुका है।
प्रयागराज में यह महिला खेत से घर लौट रही है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में खेती-किसानी के कामकाज करने की छूट दी है। - महाराष्ट्र, संक्रमित- 10498: यहां गुरुवार को 583 नए मरीज मिले। इनमें से 25 केस मुंबई के हॉट स्पॉट धारावी में सामने आए। धारावी में अब संक्रमितों की संख्या 369 हो गई है। उधर, महाराष्ट्र सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे अपने मजदूरों को वापस लाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए 10 हजार बसें भेजी जाएंगी।
- राजस्थान, संक्रमित- 2617: यहां शुक्रवार को 33 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से अजमेर में 11, कोटा और चित्तौड़गढ़ में 7-7, जयपुर में 6, जबकि जोधपुर और राजसमंद में 1-1 मरीज मिला। राज्य में गुरुवार को संक्रमण के 144 मामले आए थे।
- दिल्ली, संक्रमित- 3515: यहां गुरुवार को सीआरपीएफ के 6 और जवान संक्रमित मिले। इनमें से एक जवान अर्धसैनिक बल की नेशनल कबड्डी टीम का खिलाड़ी है। पहले इसी बटालियन में कोरोना के 47 केस सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों एक सब इंस्पेक्टर की मौत भी हो गई थी।
यह तस्वीर दिल्ली की है। कुछ कलाकार कोरोनावायरस के आकार वाले हेलमेट और प्रोटेक्टिव सूट पहनकर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। - बिहार, संक्रमित- 422: प्रदेश में गुरुवार को संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए। बुधवार को 37 पॉजिटिव मिले। इनमें से बक्सर में 14, पश्चिम चंपारण में 5, दरभंगा में 4, पटना और रोहतास में 3-3, भोजपुर और बेगूसराय में 2-2, जबकि औरंगाबाद, वैशाली, सीतामढ़ी और मधेपुरा में 1-1 मरीज मिले।