जानें ट्विटर पर क्यों वायरल हो रहा है युवराज सिंह माफी मांगो ट्रेंड ?

मुम्बई। युवराज सिंह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जोकि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो लगातार साथी खिलाड़ियों के साथ लाइव आ रहे हैं और कई मुद्दों पर बात भी कर रहे हैं। इस बीच युवराज सिंह नए विवाद में फंस गए हैं और ट्विटर पर उनके खिलाफ फैंस का गुस्सा देखने को मिल रहा है। यहां तक कि फैंस उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। युवराज सिंह के साथ रोहित शर्मा भी निशाने पर आए हैं।

Advertisement

अप्रैल में रोहित शर्मा और युवराज सिंह इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। इस चैट के दौरान युजवेंद्र चहल कमेंट कर रहे थे, जिसके बाद युवराज सिंह और रोहित शर्मा ने चहल की टिकटॉक वीडियो पर उनको ट्रोल किया था। हालांकि इस चैट के दौरान युवराज सिंह द्वारा की गई एक बात पर फैंस ने आपत्ति जताई है और अब वो उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।

युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल को ‘भंगी’ कह दिया था और कहा था कि युजवेंद्र चहल ने अपनी फैमिली के साथ क्या वीडियो बनाई है। युवराज सिंह ने चहल के लिए जिस शब्द का इस्तेमाल किया है, वो बेहद जातिसूचक है और इसी वजह से उनके खिलाफ यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

ट्विटर पर #युवराज_सिंह_माफी_मांगो टेंड चल रहा है और युवराज सिंह के अलावा रोहित शर्मा भी फैंस के निशाने पर आए हैं:

(युवी सर, आपको नहीं लगता कि युजवेंद्र चहल भी भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। आपको कोई हक नहीं है कि उनके खिलाफ इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करें। आपको माफी मांगनी होगी।”

(युवराज सिंह ने जो कहा है वो संविधान के खिलाफ है। उन्होंने आर्टिकल 15 का उल्लंघन किया है)

(युवराज सिंह के कमेंट को देखने के बाद मुझे काफी बुरा लग रहा है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वो कौन है, कानून सभी के लिए एक समान होना चाहिए। किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं है)

युवराज सिंह पहले भी शाहिद अफरीदी की मदद करने के लिए निशाने पर आ गए थे। इसके बाद युवराज सिंह को माफी मांगनी पड़ी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here