ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्‍कर, हादसे में चार की मौत, नौ जख्‍मी

अयोध्या। रविवार सुबह ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्‍कर हो गई। टक्‍कर में ऑटो के परखचे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्‍य अज्ञात युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दर्दनाक हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग सुबह मछली खरीदने आए हुए थे।

Advertisement

सूचना मिलते ही सपा नेता एजाज अहमद व साल्हेपुर निमैचा के ग्राम प्रधान शफीक अहमद उर्फ अल्लन मौके पर पहुंचे। आननफानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 ये है पूरा मामला 

हादसा सोहावल तहसील क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे रौनाही थाने से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले फैजाबाद की तरफ सोहावल चौराहे के पास ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गई। मौके पर ही तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। वहीं, घायलों में एक युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई है। उधर, गंभीररूप से जख्‍मी दो लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है। अन्य सात लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय फैजाबाद में हो रहा है।

ये हुए घायल

  • दीपक पुत्र हीरालाल उम्र 24 वर्ष निवासी भदरसा थाना पुराकलंदर
  • भगेलु पुत्र छोटई उम्र 60 वर्ष निवासी उपरोक्त (रिफर लखनऊ)
  • लक्ष्मण पुत्र रामजियावन उम्र  22  वर्ष निवासी उपरोक्त
  • रामपाल पुत्र विश्वनाथ उम्र 40 वर्ष निवासी उपरोक्त
  • धर्मपाल पुत्र शंभू लाल उम्र 30 वर्ष निवासी उपरोक्त
  • राजकुमार पुत्र बिहारीलाल उम्र 35 वर्ष निवासी नेपुरा भदरसा पूराकलंदर(रिफर लखनऊ)
  • रामू पुत्र छेदीलाल उम्र 50 वर्ष निवासी  भदरसा थाना पुराकलंदर
  • किचन्नू पुत्र लालता उम्र 27 वर्ष निवासी उपरोक्त
  • संत कुमार निषाद पुत्र चेतू निषाद उम्र 56 वर्ष निवासी उपरोक्त

मृतक व्यक्तियों की सूची

  • हीरालाल पुत्र उदयराज उम्र 60 वर्ष निवासी भदरसा थाना पुराकलंदर
  • शिव कुमार पुत्र राम जगत उम्र 32 वर्ष निवासी पुरानी बरदहिया भदरसा बाहर पिपरा ताल थाना पुरा कलंदर
  • सोनू पुत्र टिल्लू उम्र 35 वर्ष निवासी भदरसा थाना पुरा कलंदर
  • अन्‍य अज्ञात युवक

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक, समुचित उपचार कराने के निर्देश 

वहीं, घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here