उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि देश में अब तक 41 लाख 3 हजार 233 सैंपल की जांच की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक लाख 37 हजाअर 158 सैंपल की जांच हुई। इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि देश में अब तक 41 लाख 3 हजार 233 सैंपल की जांच की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक लाख 37 हजाअर 158 सैंपल की जांच हुई।
मध्य प्रदेश: यहां मंगलवार को 137 नए पॉजिटिव मिले और 6 की जान गई। भोपाल में 20, इंदौर में 31, नीमच में 24, जबलपुर में 10, सागर और ग्वालियर में 9-9 मरीज मिले। राज्य में मरीजों की संख्या 8420 हो गई है। अब तक 5221 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

महाराष्ट्र: यहां मंगलवार को संक्रमण के 2287 मामले सामने आए। 1225 ठीक हुए और 103 मरीजों की जान गई। राज्य में अब तक 72 हजार 300 संक्रमित मिल चुके हैं। 26 मई से 31 मई तक देश के कुल कोरोना मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 43% से घटकर 35% हो गया है। यह ट्रेंड पहले भी देखने को मिला था।

उत्तर प्रदेश: राज्य में 24 घंटे में 368 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 6 मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 42 संक्रमित गौतमबुद्धनगर जिले में मिले। प्रदेश में अब तक 8729 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें यूपी लौटे 2288 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। वहीं, 229 मरीजों की मौत हो चुकी है।
बिहार: प्रदेश में मंगलवार को 151 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। अब तक राज्य में 4096 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से राज्य में 24 लोग जान गंवा चुके हैं।
राजस्थान: यहां मंगलवार को कोरोना के 272 नए पॉजिटिव केस सामने आए और 4 लोगों की जान गई। नए मरीजों में भरतपुर में 70, जयपुर में 42, जोधपुर में 44, पाली और कोटा में 13-13 मिले। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9373 पहुंच गया। प्रदेश में कोरोना से अब तक 203 मौतें हुईं।

उधर, covid19india.org के मुताबिक, मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8,820 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। वहीं, महाराष्ट्र में 2287, दिल्ली में 1298, तमिलनाडु में 1091, गुजरात में 415, प. बंगाल में 396, कर्नाटक में 388, उत्तरप्रदेश में 368, हरियाणा में 296, राजस्थान में 272, बिहार में 151, ओडिशा में 141, मध्यप्रदेश में 137 और केरल में 86 नए मरीज सामने आए। इनके अलावा, 6414 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका।
संक्रमण 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला
कोरोनावायरस संक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।