नवंबर के महीने में स्नोफॉल का आनंद उठाने के लिए इन खूबसूरत जगहों की करें सैर

नवंबर का महीना पर्यटन के लिए परफेक्ट होता है। इस मौसम में हिल स्टेशन पर घूमने का अलग ही मजा होता है। बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए हिल स्टेशन पर जाते हैं। पर्यटक शिमला, मनाली, श्रीनगर आदि जगहों पर बर्फबारी का आनंद लेते हैं। अगर आप भी स्नोफॉल का आनंद उठाना चाहते हैं, तो देश की इन खूबसूरत जगहों की सैर जरूर करें। आइए, इन खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं-

गुलमर्ग

कश्मीर को धरती का जन्नत कहा जाता है। यह धरती अपनी हिमालयी और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर घूमने आते हैं। कश्मीर में कई दर्शनीय स्थल हैं। इनमें एक गुलमर्ग है। सर्दियों के मौसम में गुलमर्ग की खूबसूरती देखने लायक रहती है। अगर आप नवंबर के महीने में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप गुलमर्ग जा सकते हैं। सर्दियों में बर्फ़बारी से गुलमर्ग की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। आप बर्फबारी का आनंद लेने के लिए गुलमर्ग की सैर कर सकते हैं।

चोपता

चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित चोपता अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। दुनियाभर से पर्यटक चोपता घूमने आते हैं। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 8556 फीट है। इस जगह पर दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है। सर्दियों में चोपता का नजारा देखने लायक रहता है। चारों तरफ बर्फबारी से कैलाश जैसा नजारा रहता है। अगर आप नवंबर के महीने में बर्फ़बारी का आनंद उठाना चाहते हैं, तो चोपता जरूर घूमने जाएं।

नरकंडा

शिमला से आप वाकिफ होंगे। बर्फ़बारी का आनंद उठाने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला घूमने जाते हैं। यहां आप बर्फबारी संग स्कीबाज़ी का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसके अलावा, शिमला से महज 65 किलोमीटर की दूरी पर नरकंडा है। यह जगह बर्फबारी के लिए जाना जाता है। अगर आप नवंबर के महीने में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और भीड़ भाड़ से बचना चाहते हैं, तो नरकंडा जरूर घूमने जाएं। प्राकृतिक दृष्टि से नरकंडा की खूबसूरती देखने लायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here