पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के लिए इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर

अक्टूबर का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में न ज्यादा ठंड और न ज्यादा गर्मी पड़ती है। इसके लिए पर्यटक अक्टूबर के महीने में देश के अलग-अलग जगहों पर घूमने जाते हैं। वहीं, कपल्स रोमांटिक डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं। यह डेस्टिनेशन घर के करीब होने पर रोमांटिक डेट का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन खूबसूरत रोमांटिक डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

नीमराना फोर्ट

रोमांटिक डेस्टिनेशन में नीमराना फोर्ट की गिनती शीर्ष में होती है। दिल्ली जयपुर राजमार्ग पर स्थित यह फोर्ट अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। नाइटलाइफ के लिए नीमराना फोर्ट परफेक्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो नीमराना फोर्ट अवश्य घूमने जाएं। दिल्ली से नीमराना फोर्ट की दूरी महज 128 किलोमीटर है। आप अपनी गाड़ी से भी नीमराना फोर्ट जा सकते हैं। वहीं, नीमराना फोर्ट पर फोटोशूट सूट कर वेकेशन को यादगार बना सकते हैं।

डीग

राजस्थान अपनी सभ्यता और संस्कृति के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसके लिए विदेशी सैलानी पर्यटन की शुरुआत राजस्थान से करते हैं। राजस्थान में कई पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक खूबसूरत पर्यटन स्थल डीग है। यह शहर राजस्थान के भरतपुर में स्थित है। जहां हजारों की संख्या में देशी और विदेशी सैलानी रोज घूमने आते हैं। यह एक खूबसूरत रोमांटिक डेस्टिनेशन है। वही वाइल्डलाइफ लवर भरतपुर राष्ट्रीय उद्यान आते हैं। डीग में आप भरतपुर राष्ट्रीय उद्यान और हवेली घूम सकते हैं। इस मौके पर आप अपने पार्टनर के साथ फोटोशूट कर वेकेशन को यादगार भी बना सकते हैं।

दार्जलिंग

अगर आप कोलकाता के आसपास रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं, तो दार्जलिंग बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन है। प्यार के इजहार के लिए कपल्स दार्जलिंग में चाय की बगान का चयन करते हैं। दार्जलिंग प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर में कई लवर्स पॉइंट हैं। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर दार्जलिंग जा सकते हैं। वहीं, अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here