पेंटिंग बनाकर बेटी ने खोला मां की हत्या का राज: दी मुखाग्नि

‘पहले पापा अच्छे थे। मम्मा का खूब ख्याल रखते थे। लड़ाई भी नहीं करते थे। मगर, वो धीरे-धीरे बदल गए। घर से पैसे ले जाकर दारू पीते और मम्मा से लड़ते थे। शनिवार को शादी से लौटकर आए तो पापा ने मम्मा को मारा-पीटा और फिर फांसी लगा दी। फिर गोदी में उठाकर कार में बैठाया और अस्पताल ले गए, वहां मम्मा मर गई।’

Advertisement

झांसी में तुतलाते हुए ये बात 5 साल की बच्ची दर्शिका ने कही, जिसकी मां सोनाली का उसके पापा संदीप बुधौलिया ने मर्डर कर दिया। मायके वाले आए तो संदीप ने बताया कि सोनाली ने सुसाइड कर लिया। दर्शिका से पूछा तो उसने मां के मर्डर का राज खोल दिया। उसने पेंटिंग बनाकर बताया कि किस तरह पापा ने हत्या की।

5 साल की बच्ची ने मां की हत्या की पेंटिंग बनाई। पेंटिंग में दिखाया कि कैसे मां को फांसी पर लटकाया गया।

5 साल की बच्ची ने मां की हत्या की पेंटिंग बनाई। पेंटिंग में दिखाया कि कैसे मां को फांसी पर लटकाया गया।

पोस्टमॉर्टम में 9 चोटें मिलीं मजिस्ट्रेट के पंचनामा भरने के बाद दो डॉक्टरों के पैनल ने सोनाली के शव का पोस्टमॉर्टम किया। इस दौरान उसके शरीर पर करीब 9 चोटें मिलीं, जबकि मौत का कारण फांसी है। यानी सोनाली को पहले बुरी तरह पीटा गया था।

उसके हाथ-पैर पर चोट के निशान थे। पिता संजीव त्रिपाठी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति संदीप, सास विनीता, जेठ कृष्ण कुमार और जेठानी मनीषा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

मृतका सोनाली बुधौलिया का फाइल फोटो।

मृतका सोनाली बुधौलिया का फाइल फोटो।

बेटी ने मुखाग्नि दी तो सबकी आंखें नम हो गईं पोस्टमॉर्टम के बाद मायके वाले सोनाली का शव बड़ागांव गेट के बाहर श्मशान घाट ले गए। यहां अंतिम संस्कार की सारी रस्में मासूम बेटी ने निभाई। बेटी ने मां के शव पर फूल-माला चढ़ाया। जब मां का शव चिता पर रखा गया तो मासूम बेचैन हो उठी। उसकी आंखें नम हो गईं।

मां की चिता का मुखाग्नि देती बेटी।

मां की चिता का मुखाग्नि देती बेटी।

बेटी ने मां की चिता को हाथ लगाया और फिर मुखाग्नि देते हुए अंतिम संस्कार किया। यह देखकर वहां मौजूद हर शख्स रोने लगा।

मासूम ने कहा कि मैंने मम्मा का अंतिम संस्कार किया, क्योंकि पापा नहीं आए। पापा ने मम्मा को मार दिया था। इसलिए वह नहीं आए। पुलिस उनको ढूंढ़ रही है। पापा को पुलिस ने खोज लिया, अब उन्हें जेल में डालेंगे।

मां सोनाली को मुखाग्नि देती 5 साल की मासूम दर्शिका।

मां सोनाली को मुखाग्नि देती 5 साल की मासूम दर्शिका।

अब विस्तार से जानिए पूरा मामला…

6 साल पहले हुई थी सोनाली की शादी सोनाली समथर के नई बस्ती की रहने वाली थी। अभी वह फैमिली के साथ पंचवटी स्थित शिव परिवार कॉलोनी में रहती थी। 2019 में उसकी शादी संदीप बुधौलिया से हुई थी। संदीप दवा कंपनी में एमआर है।

पिता संजीव ने बताया- बेटी के ससुराल वाले कार मांग रहे थे। नहीं दी तो बेटी से मारपीट करते थे। 5 साल पहले सोनाली ने एक बेटी को जन्म दिया। ससुरालवालों ने कहा कि उन्हें बेटा चाहिए था। इसके लिए ताने मारे।

उनको समझाया कि ये किसी व्यक्ति के हाथ में नहीं हैं। लेकिन, वे अस्पताल से भाग गए। फिर मारपीट कर उसका हाथ जला दिए। तब हमने केस कर दिया। दो साल तक कोर्ट में केस चला। 6 माह पहले समझौता हो गया। तब बेटी को ससुराल भेजा। लेकिन हालातों में कोई सुधार नहीं हुआ।

मां की डेडबॉडी देखकर बेटी भावुक हो गई।

मां की डेडबॉडी देखकर बेटी भावुक हो गई।

पिता को फांसी लगाने की सूचना दी पिता ने बताया- सोनाली के मामा के बेटे की शादी थी। सोनाली बेटी को लेकर 12 फरवरी को शादी में गई थी। 14 फरवरी को शादी हुई। रविवार को पति ने फोन कर कहा कि आ जाओ, वरना कभी मत आना। ऐसे में शाम को बेटी को भेज दिया।

वो शाम करीब 6 बजे अपने घर पहुंच गई। सोमवार सुबह बेटी के ससुराल से फोन आया कि सोनाली ने फांसी लगा ली है। तब हम लाेग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। तब नातिन ने बताया कि पापा ने मारपीट कर मम्मा को फांसी लगा दी।

10 दिन बाद मैरिज एनीवर्सरी थी

बेटी सोनाली का शव देखकर मां विनीता रोने लगी। परिजन सांत्वना देते हुए।

बेटी सोनाली का शव देखकर मां विनीता रोने लगी। परिजन सांत्वना देते हुए।

सोनाली की मां विनीता त्रिपाठी ने कहा- इस 27 फरवरी को बेटी की शादी को 7 साल पूरे हो जाते। लेकिन वो कभी खुश नहीं रही। हमने 7 बीघा जमीन बेचकर उसकी शादी की थी। शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जाने लगा। वो पैसे और कार मांग रहे थे। मगर मेरे पास देने को कुछ नहीं था। उसे खूब परेशान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here