लखनऊ। दोस्तों आप को पता है प्रियंका गांधी, शादी के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा नाम से जानी जाने लगी। प्रियंका गांधी में लोग भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी ने मात्र 16 साल की छोटी सी उम्र में अपना भाषण दिया था।
प्रियंका गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य हैं और भारत की एक बड़ी राजनेता हैं। राजनीति के गुण उनको उनके परिवार से ही मिली है। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव हैं। वह अपने आप में एक अलग व्यक्तित्व रखतीं हैं।
सारी दुनिया प्रियंका गाँधी की तुलना उनकी दादी इंदरा गांधी के साथ ही करती है। प्रियंका का अपनी दादी की तरह साड़ी पहनना उनको इन्दारा गांधी की छवि दिलाती है। बताया जाता है कि वह 2019 तक राजनीति में वे बहुत काम सक्रिय थीं , पर होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी के जीत हासिल करने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।
आप को बता दें कि प्रियंका का जन्म 12 जनवरी, 1972 को को हुआ। उनके पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी हैं। उनके पिता राजीव गांधी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री थे और मां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। उनका भाई राहुल गांधी हैं आप को तो पता ही है। राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। आप को बता दें कि प्रियंका राहुल गांधी से दो साल छोटी हैं।
आप को पता है उनकी शादी 18 फरवरी,1997 में बिजनेस मैंन रॉबर्ट वाड्रा से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे रेहान और मिराया हैं। प्रियका दो बच्चों की मां है। उनके परिवार के बारे में तो आप अच्छे से जानते ही हैं। आपको बता दें कि संजय गांधी उनके चाचा थे जिनकी 1980 में विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और मेनका गांधी उनकी चाची हैं।
उनके पर नाना जवाहर लाल नेहरू थे। प्रियंका की दादी इंदरागांधी थीं और दादा फिरोज गांधी थे। एक बात खास है वो यह है कि भाजपा के वरुण गांधी प्रियंका गांधी के चचेरे भाई हैं । आप को बता दें कि प्रियंका इन दिनों लखीमपुर कांड में भाजपा सरकार के प्रति बहु जोर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।