प्रियंका ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से लिया लॉकडाउन का जायजा

चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को जनपद चित्रकूट सहित कई जनपदों के जिला अध्यक्षों से वार्ता कर कोरोना लॉक डाउन की स्थित का जायजा लिया।
 कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने रविवार को बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी के प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में जनपद चित्रकूट की समस्याओं के बारे में पूछा और आश्वासन दिया कि संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारियों और आम जनता के साथ है।  बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं उन नंबरों पर जो भी समस्याएं आती हैं उनका निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने बताया कि अभी हाल ही में श्रमिक प्रवासी मजदूरों को अन्य प्रदेशों से लाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने सभी प्रदेश के कमेटियों को रेल भाड़ा कांग्रेस पार्टी को देने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संकट की घड़ी में श्रमिक प्रवासी मजदूरों को अपने घर तक पहुंचाने के लिए उनके साथ है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस मित्र हेल्पलाइन नंबर जारी कर लोगों की मदद की जा रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक कानूनों में परिवर्तन कर नया कानून बनाया गया है जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। साथ ही सरकार से मांग करती है कि श्रमिक मजदूरों के हित को ध्यान में रखते हुए इस कानून को सरकार तत्काल वापस ले।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here