मुलायम के निधन पर UP में तीन दिन का शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान कोई भी बड़ा सरकारी आयोजन नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और अखिलेश यादव से फोन पर बात करने के बाद नेताजी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने की घोषणा भी की है।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सोमवार को निधन पर गहरा शोक जताया है। मुलामय सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिवारीजन एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

मुलायम सिंह यादव का प्रोफाइल

नाम-मुलायम सिंह यादव

पिता का नाम-स्वर्गीय श्री सुघर सिंह

माता का नाम-स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी

जन् तिथि-22 नवंबर, 1939

जन्मस्थान-ग्राम सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश

पत्नी का नाम-स्वर्गीय मालती देवी व स्वर्गीय साधना यादव

संतान-अखिलेश यादव व प्रतीक यादव

शैक्षणिक योग्यता- बीए, बीटी, एमए (राजनीति शास्त्र)

पहली बार 1967 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए विधायक चुने गए। दस बार विधानसभा व सात बार लोकसभा के सदस्य रहे।

उप्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल

05 दिसंबर 1989- 24 जून 1991

04 दिसंबर 1993- 03 जून 1995

29 अगस्त , 2003 – 13 मई, 2007

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here