कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार (18 नवंबर) को पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेकने के बाद पानी पिलाने की सेवा की। राहुल पिछले साल 2 अक्टूबर को गोल्डन टेंपल आए थे। तब उन्होंने जूठे बर्तन धोए थे और जूते संभालने की सेवा भी की थी।
राहुल रांची से अमृतसर पहुंचे। यहां के सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व डिप्टी CM ओम प्रकाश सोनी समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।
पंजाब में 4 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार आज 6 बजे थम गया है।
राहुल गांधी के गोल्डन टेंपल पहुंचने के PHOTOS….








एक साल पहले गोल्डन टेंपल में की थी सेवा इससे पहले राहुल गांधी 2023 में 2 अक्टूबर को गोल्डन टेंपल आए थे। 3 दिन के लिए रुके थे। इस दौरान उन्होंने लंगर घर में महिलाओं के साथ सब्जी और लहसुन काटा था। फिर जूठे बर्तन धोए। हॉल में जाकर लंगर भी बांटा। इसके बाद जोड़ा घर में श्रद्धालुओं के जूते संभालने की सेवा भी की थी।

गोल्डन टेंपल में सेवा की थी। उसके बाद वह लोकसभा चुनावों के लिए सांसद गुरजीत सिंह औजला के हक में रैली में हिस्सा लेने के लिए अमृतसर आए थे। इस दौरे में वह गोल्डन टेंपल नहीं आए थे।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी आए थे अमृतसर इससे पहले राहुल गांधी अमृतसर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आए थे। हालांकि भारत जोड़ो यात्रा में उनके रूट में अमृतसर नहीं था, लेकिन फिर भी वह यात्रा के पंजाब में शुरू होने से पहले अचानक अमृतसर पहुंच गए थे। वह पगड़ी पहनकर दरबार साहिब में पहुंचे थे। तब उन्होंने सिर्फ गोल्डन टेंपल में माथा टेका था।
इसी साल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पगड़ी पहन गोल्डन टेंपल पहुंचे थे।