सनी लियोनी के टिक टॉक वीडियो ने मचाया धमाल, देखें वायरल वीडियो…

पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में हर कोई अपने घरों में कैद है। लॉकडाउन के दौरान सनी लियोनी भी अपने फैंस के बीच बेहद खास अंदाज में  नजर आ रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सनी लियोनी फैंस के दिलों पर राज कर रही है। वो लॉकडाउन के दौरान शो लॉकडाउन विद सनी पर कई सेलेब्स के साथ नजर आ चुकी है।

Advertisement

इस बीच एक बार फिर सनी लियोनी सोशल मीडिया पर छा गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो पर गौर करे तो सनी लियोनी बला की खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही है। वीडियो में सनी लियोनी बेहद शानदार अंदाज में पोचा लगा रही है। सनी लियोनी का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।

इस टिकटॉक वीडियो में सनी लियोनी ब्लैक कलर की ग्लैमरस आउटफिट में नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने ज्वेलरी भी पहनी हैं। इस वजह से वो बेहद खूबसूरत लग रही है।  

वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि अगर मुझे पोचा लगाने के लिए फोर्स किया गया तो ये मेरा अंदाज होगा। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है सनी लियोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इससे पहले भी उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपना जलवा दिखाती रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर सनी लियोनी खूब एक्टिंव नजर आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here