सीतापुर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को सीतापुर जिले में शुक्रवार दोपहर विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म लेकर जलाने का मामला सामने आया है। विवाहिता को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
Advertisement
मामला मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का है। शुक्रवार दोपहर विवाहिता के साथ सामूहिक कर दुष्कर्म जलाने का मामला सामने आया है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ ही कई थानों की पुलिस पहुंची है। अभी इस मामले में पुलिस अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं।
मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से खबर मिली है कि विवाहिता के प्राइवेट पार्ट जल गए हैं। हाथ-पैर भी उसके गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।