भाजपा गरीब विरोधी, श्रमिकों के लिए सौ बार जेल जाने को तैयार हूं-अजय कुमार लल्लू

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जेल से रिहा होने के बाद गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर गरीब विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की सेवा करने, उन्हें सुरक्षित लाने की पहल करने पर जेल भेजा जाता है। फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। मैं अपने श्रमिकों के लिए सौ बार जेल जाने को तैयार हूं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले चीन के साथ संघर्ष में सीमा पर शहीद हुए जवानों के लिए मौन रखा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सीमा पर लड़ रहे जवानों के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 36 घण्टे चुप क्यों रहें? देश जानना चाहता है कि आखिर किसके आदेश पर हमारे देश के जवानों की यूनिट को सीमा पर निहत्थे भेजा गया था? प्रदेश अध्यक्ष ने शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की।
अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में कामगारों के मुद्दे पर बीते दिनों बसों की सियासत को लेकर कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पैदल चल रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए बसें चलवाने की अनुमति मांगी। लेकिन, सरकार ने अपनी गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दिया और मजदूरों की सेवा में लगे हमारे नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। मुझे जेल भेज दिया गया। लेकिन, योगी सरकार भूल गयी है हम अंग्रेजों से लड़ें हैं। ऐसे में तानाशाह, गरीब विरोधी और अहंकारी हमें मानवता की सेवा करने से नहीं रोक पाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि गरीबों को राहत मिल पाए। मैं मजदूर रहा हूं। मैंने गुड़गांव में खुद मजदूरी की है। मैं श्रमिकों का दर्द समझता हूं। मैं उनके पैरों के छालों का दर्द महसूस कर सकता हूं। मैं उनकी भूख को समझ सकता हूं, उनकी हर बेबसी से मैं वाकिफ हूं। मैं अपने श्रमिकों के लिए सौ बार जेल जाने को तैयार हूं।
प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि उन्हें 27 दिनों तक जेल में रखा। अपने वकील तक से नहीं मिलने दिया। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के बाद भी कांग्रेस लोगों की मदद में जुटी रही। प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 1.15 करोड़ लोगों तक भोजन और राशन का बंदोबस्त किया गया।
10 लाख से अधिक लोगों की बाहर दूसरे प्रदेशों में मदद हुई है। हर जिले में रसोईघर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। गौरतलब है कि अजय कुमार लल्लू 20 मई से जेल में थे। बुधवार शाम उनको जेल से रिहा किया गया।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago