Categories: देश

​​रक्षा मंत्री राजनाथ 24 को जाएंगे मास्को, नहीं करेंगे चीनी नेताओं से मुलाकात

– द्वितीय विश्व युद्ध की 75वीं विजय दिवस परेड में शामिल होंगी भारत की तीनों सेनाएं

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 जून को द्वितीय विश्व युद्ध की 75वीं विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए मास्को जाएंगे। वह वहां शीर्ष रूसी नेताओं और अन्य देशों के नेताओं से मिलेंगे लेकिन चीन के नेताओं से नहीं। रक्षा मंत्री के साथ रक्षा सचिव अजय कुमार और तीनों सशस्त्र बल के एक-एक शीर्ष अधिकारी होंगे।

राजनाथ सिंह को पहले 22 जून को ही इस यात्रा पर जाना था लेकिन वह अब एक दिन पहले रवाना होंगे। विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए भारत अपने तीनों सशस्त्र बलों के 75 सैनिकों का एक दल भी भेजेगा।

यह विजय दिवस परेड द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की जीत की 75वीं वर्षगांठ पर 24 जून को मास्को में आयोजित की जा रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विजय दिवस 9 मई, 2020 पर बधाई संदेश भेजा था। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू को बधाई संदेश भेजा था।

रूस के रक्षा मंत्री ने मास्को में 24 जून, 2020 को होने वाली विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए भारतीय दल को भी आमंत्रित किया जिस पर रक्षा मंत्री ने परेड में भाग लेने के लिए 75 सदस्यीय दल को भेजने पर सहमति व्यक्त की है। इस परेड में अन्य देशों के सैन्य दल भी भाग लेंगे।

भारतीय दल में तीनों सेनाओं के सैन्यकर्मियों को शामिल किया गया है। इस परेड में भाग लेना रूस के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने और श्रद्धांजलि देने का प्रतीक होगा जब वे महान देशभक्ति के युद्ध के अपने नायकों को याद करेंगे।

मंत्रालय ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर रूस और अन्य मैत्रीपूर्ण लोगों द्वारा किए गए वीरता और बलिदान का सम्मान करने के लिए मास्को में एक सैन्य परेड होगी। उन्होंने कहा कि परेड में भागीदारी रूस के लोगों के साथ श्रद्धांजलि और एकजुटता का प्रतीक होगी जब वे महान देशभक्ति युद्ध के अपने नायकों को याद करते हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago