Categories: क्राइम

मुख्तार अंसारी गिरोह के अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

मऊ/लखनऊ। पुलिस​ ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के आपराधिक गैंग पर शिकंजा और ज्यादा कस दिया है। अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह के संरक्षण में दो दशकों से चल रहे अवैध बूचड़खाने का पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ किया।
पुलिस ने छापेमारी करते हुए आठ अवैध कटान माफियाओं के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की। इनमें से पांच को गिरफ्तार भी कर लिया। मौके से दो दर्जन जानवर तथा 800 किलोग्राम मांस भी बरामद हुआ। पुलिस ने तीन फरार आरोपितों के विरुद्ध 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के बीचो-बीच लगभग 20 वर्षों से अवैध रूप से नगर पालिका के जर्जर भवन में अवैध बूचड़खाना संचालित हो रहा था। पुलिस की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर यहां छापेमारी की। पुलिस ने गैंग लीडर शकील अहमद, एखलाक अहमद, जावेद अख्तर, अब्दुर्रहमान, अजमल कुरेशी को गिरफ्तार किया। साथ ही दो दर्जन जानवर व आठ सौ किलो मांस बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अवैध बूचड़खाना मुख्तार अंसारी के गुर्गों की शह पर शहर के बीचों बीच पिछले दो दशकों से लगातार संचालित हो रहा था। गैंग चार्ट तैयार कर आठ अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआऱ दर्ज की गयी।
इनमें पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही इन सभी की अवैध कटान से अर्जित संपत्ति को गैगेस्टर एक्ट में जब्त करने की कार्रवाई भी शुरु कर दी गयी है। फरार तीन अभियुक्त शकील अहमद, रिवान अहमद और मोहम्मद कैफ के विरुद्ध 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago