Categories: मनोरंजन

सोनम कपूर ने अपने प्रशंसकों से किया मुंबई पुलिस के लिए मास्क दान करने का आग्रह

अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने शनिवार को लोगों से मुंबई पुलिस के लिए मास्क दान करने की पहल में शामिल होने का आग्रह किया। सोनम कपूर ने ट्विटर पर एक पोस्टर साझा कर लोगों से अपील की है कि वे पुलिस के लिए मास्क दान करें।
सोनम कपूर ने पोस्टर शेयर कर लिखा-‘हाय दोस्तों! लोगों की एक टीम सबसे अच्छा उपलब्ध मूल्य पर सबसे प्रभावी मास्क (एन-95) मुंबई पुलिस को देने के लिए धन इकट्ठा करने के उत्कृष्ट प्रयास के साथ आई है। 300 रुपये का दान करके आप 3 महीने के लिए एक अधिकारी की रक्षा कर सकते हैं! कृपया योगदान दें।’
सोनम कपूर कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैला रही हैं और लोगों से फ्रंटलाइन वॉरियर्स की मदद करने का आग्रह कर रही हैं। लॉकडाउन से सख्ती खत्म होने के बाद सोनम कपूर हाल ही में दिल्ली से मुंबई पहुंची हैं। सोनम कपूर ने हाल में अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। सोनम कपूर दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बड़ी बेटी है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में देखा गया था।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago