लखीमपुर-खीरी। एक महिला समेत तीन और प्रवासियों के रविवार सुबह कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जनपद में मरीजों की संख्या अब 100 के पार पहुंच गई है, हालांकि इनमें से 81 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। पॉजिटिव मिले प्रवासियों को इलाज के लिए भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 195 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें तीन पॉजिटिव एवं 192 निगेटिव है।पहला पॉजिटिव व्यक्ति तहसील मितौली के ग्राम चकरामपुर का निवासी है, जो ग्रेटर नोएडा से आया है। दूसरा पॉजिटिव व्यक्ति विकासखंड कुंभी थाना हैदराबाद के ग्राम कुन्नूपुर का निवासी है, जो हाल ही में दिल्ली से आया है।
तीसरी पॉजिटिव महिला तहसील पलिया एवं नगर पालिका परिषद पलियाकला के मोहल्ला माहीगिरान-वन की निवासी है, जो हाल ही में दिल्ली से आई है। यह सभी वर्तमान में होम क्वॉरेंटाइन में हैं। जनपद में अब तक कुल 102 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें उपचार उपरांत 81 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए और वर्तमान में जनपद में कुल 21 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…