नई दिल्ली। भारत में सोमवार को कोविड-19 के 14,821 नए मामले दर्ज किए गए और देश में पिछले 24 घंटों में 445 मौतें हुईं। इसके बाद देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,252,82 हो गई है। मामलों की कुल संख्या में से वर्तमान में सक्रिय मामले 1,74,387 हैं और अब तक 2,371,95 रोगी ठीक हुए हैं। वहीं 13,699 लोग इस जानलेवा बीमारी के शिकार हुए हैं।
देश में एक दिन पहले के 14,516 मामलों की तुलना में रविवार को रिकॉर्ड 15,413 नए मामले देखे गए।
महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य बना हुआ है, जिसमें कुल मामले एक लाख के पार होकर 1,320,75 पर पहुंच गए हैं, जिनमें 6,170 मौतें शामिल हैं।
सबसे अधिक मामलों वाला दूसरा राज्य अब दिल्ली है। इसने 59,746 मामलों के साथ तमिलनाडु (59,377) को पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि, तमिलनाडु में दिल्ली की तुलना में अधिक सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 25,866 और दिल्ली में 24,558 है।
10 हजार से अधिक मामलों वाले राज्यों में, गुजरात में 27,260 मामले आए और 1,663 मौतें हुई हैं। उसके बाद उत्तर प्रदेश (17,731), राजस्थान (14,930), मध्य प्रदेश (11,903) और पश्चिम बंगाल (13,945) हैं।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 90 लाख के करीब थी, जबकि मृत्यु का आंकड़ा 4,67,000 से अधिक हो गया है।
नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…
नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…
लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…
-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…
नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…