Categories: देश

चीन ने हमारे सैनिकों को मारा, जमीन छीनी, अब चीनी मीडिया में मोदी की तारीफ क्यों ? : राहुल

नई दिल्ली. भारत और चीन के सैनिकों की गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चीन का मीडिया पीएम मोदी की तारीफ क्यों कर रहा है? एक न्यूज रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “चीन ने हमारे सैनिकों को मार दिया। चीन ने हमारी जमीन ले ली। फिर चीन हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ क्यों कर रहा है?” उन्होंने सर्वदलीय बैठक में पीएम के बयान पर चीनी अखबारों में छपी रिपोर्टों का हवाला दिया।-

मोदी ने सर्वदलीय बैठक में बयान दिया था कि न तो कोई हमारी सीमा में घुसा और न ही किसी ने हमारी पोस्ट पर कब्जा किया। इसके साथ ही ग्लोबल टाइम्स ने 40 चीनी सैनिकों के मारे जाने के बारे में कहा कि मोदी सरकार अपनी जनता को संतुष्ट के लिए ऐसा बोल रही है। चीन भी नहीं चाहता कि यह संघर्ष और बढ़े, इस वजह से चीन अपनी तरफ से हताहत हुए सैनिकों की संख्या नहीं बता रहा है। चीन के मरने वाले सैनिकों की संख्या 20 से कम है। अगर हम संख्या बताएंगे तो भारत फिर से दबाव में आ जाएगा।

ग्लोबल टाइम्स के 8 प्वॉइंट

  • भारत के अंदर राष्ट्रवाद की भावना तेजी से बढ़ी है और चीन के खिलाफ तेजी से विरोध बढ़ा है। भारत को घर में उठ रहे राष्ट्रवाद को शांत करना चाहिए।
  • भारत सरकार की ओर से सेना को किसी भी तरह की कार्रवाई की छूट मिलने पर कहा कि मोदी अपने देश के राष्ट्रवादियों और कट्टरपंथियों को संतुष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
  • मोदी अपने देश की जनता को खुश करने के लिए शब्दों के साथ खेल रहे हैं। वास्तव में वह अपनी सेना को एक और संघर्ष की इजाजत नहीं दे सकते। चीन की क्षमता भारत से न केवल सैन्य मामलों में बेहतर है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चीन का प्रभाव ज्यादा है।
  • ऐसे मौके पर भारत में राष्ट्रवाद भड़कना आम बात है। हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान और दूसरे पड़ोसियों का मामला होता तो दबाव में भारत कुछ कदम उठाता, लेकिन जब चीन की बात आती है तो सब बदल जाता है।
  • ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय अर्थशास्त्री स्वामिनाथन अय्यर का बयान भी छापा कि चीन सैन्य और आर्थिक क्षेत्र में भारत से पांच गुना ज्यादा है। उसने लिखा- अगर फिर से संघर्ष होता है तो भारत को 1962 की तुलना में पांच गुना ज्यादा अपमानित होना पड़ेगा।
  • भारत के अंदर से कई तर्कसंगत आवाजें भी आई है, जो मोदी को चीन के मोर्चे पर पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गलतियों को नहीं दोहराने के लिए कह रही हैं।
  • भारत के सुरक्षाबल दूसरे देशों से खरीदे गए हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से वे एक-दूसरे के साथ कॉर्डिनेट नहीं कर पाते। उनके सैनिक अनुशासन हीन हैं। वे अपनी ही पनडुब्बी और हेलिकॉप्टर उड़ा देते हैं।
  • संघर्ष हुआ तो चीन अपने क्षेत्र को आसानी से बचा लेगा और जीतने के बाद भी भारतीय इलाके पर दावा नहीं करेगा, लेकिन यह लड़ाई भारत को बहुत प्रभावित करेगी। भारत की वैश्विक स्थिति और अर्थव्यवस्था दशकों पीछे चली जाएगी।

राहुल ने कहा था- मोदी वास्तव में सरेंडर मोदी हैं
राहुल ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘नरेंद्र मोदी वास्तव में ‘सरेंडर मोदी’ हैं।’’ हालांकि सरेंडर शब्द लिखने में स्पेलिंग गलत हो गई। इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
राहुल ने शनिवार को भी प्रधानमंत्री मोदी के चीन के आगे सरेंडर करने की बात ट्वीट की थी। राहुल ने यह भी पूछा कि अगर वह जमीन चीन की थी तो भारत के सैनिकों को शहीद क्यों होना पड़ा?

admin

Recent Posts

गिल, सुदर्शन की धमक से गुजरात की कोलकाता में ‘शुभ’ जीत

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…

19 hours ago

पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…

19 hours ago

अखिलेश यादव के बयान पर DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…

20 hours ago

हिन्दी विरोध की संकीर्ण राजनीति के दंश

-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…

20 hours ago

जगदीश टाइटलर के खिलाफ कोर्ट में अहम गवाही

नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…

20 hours ago

पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…

20 hours ago