Categories: देश

सोनिया गांधी के राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से मिला पैसा, किसकी जेब में गया : नड्डा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की कुछ संस्थाओं ने 300 हजार अमेरिकी डॉलर मुहैया कराए हैं। उन्होंने कहा कि चीन और कांग्रेस के बीच गुपचुप रिश्ता भी है। राजीव गांधी फाउंडेशन की चेयरपर्सन सोनिया गांधी हैं और कई कांग्रेस नेता इससे जुड़े हुए हैं।

इस फाउंडेशन को लगभग एक दशक पहले पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और चीन ने इतनी मोटी रकम क्यों दी? उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि फाउंडेशन को इतना पैसा किस उद्देश्य से दिया गया। नड्डा ने गुरुवार को मध्यप्रदेश की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे।

नड्डा ने कहा कि ये लोग चीन से पैसा लेते हैं और उससे जो स्टडी कराई जाती है, वो देशहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी तरह गलवान घाटी में हुई घटना पर भी कांग्रेस ने राजनीति की। ये वही कांग्रेस है, जिसने 2017 के अगस्त माह में जब चीन और भारत आमने सामने थे, तब राहुल गांधी चीन के राजदूत के साथ गुपचुप मुलाकात कर रहे थे। और अब ये लोग चीन के मामले में सवाल उठा रहे हैं।

नड्डा ने कांग्रेस की नियत और नीति पर सवाल किए 
नड्‌डा ने नेहरू परिवार पर भी हमला बोला। कहा- एक ही परिवार, जिसे जनता ने वर्तमान में नकार दिया है, वह संपूर्ण विपक्ष नहीं हो सकता है। उन्होंने इस परिवार की नीयत और नीति पर सवाल उठाए। कहा- उसकी ही गलती के कारण देश की 43 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन चली गई। जब गलवान घाटी को लेकर सभी राजनैतिक दल केंद्र की मोदी सरकार के साथ हैं, वहीं एक परिवार सवाल खड़े कर रहा है।

एक करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य था 
मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित वर्चुअल रैली से एक करोड़ से ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य बनाया था। बताया जा रहा है कि इसमें राज्यभर से लाखों लोग जुड़े और उन्हें सुना। नड्डा ने दिल्ली से संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य भाजपा नेताओं ने इसे भोपाल में संबोधित किया और सुना भी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago