योगी सरकार के लिए परेशानी का सबब बनती जा रहीं है लगातार पोल खोल रहीं प्रियंका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी को रोकने के लिए सपा अभी से तैयारी में लग गई है लेकिन कांग्रेस भी अब यूपी में अलग पहचान बनाती दिख रही है। दरअसल यूपी में कांग्रेस न के बराबर है। लोकसभा चुनाव से लेकर विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

चुनावी दंगल में फिसड्डी साबित होने वाली कांग्रेस अब प्रियंका गांधी के बल पर अपनी नई पहचान बनाने की जद्दोजहद में लगी हुई है। चुनाव में मिली पराजय के बाद प्रियंका गांधी ने अपने तरीके संगठन को तैयार किया है। इस वजह से यूपी में कांग्रेस एक बार फिर लड़ाई में नजर आ रही है।

यूपी में कांग्रेस के बढ़ते कदम से सियासी पारा बढ़ा दिया है। सपा-बसपा को अब बीजेपी के आलावा कांग्रेस से मुकाबला करना पड़ रहा है। दूसरी ओर प्रियंका गांधी भी यूपी में अब ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है।

आलम तो यह है कि हर मौके पर योगी सरकार को घेरती नजर आ रही है। योगी के लिए अब प्रियंका अलग परेशानी पैदा कर रही है। सोशल मीडिया पर प्रियंका योगी सरकार हमला कर रही है। प्रवासी मजदूरों के बाद सूबे की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रियंका गांधी सख्त नजर आ रही है।

उन्होंने रविवार को एक ट्वीट किया है और योगी सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। इसके साथ ही प्रियंका गांधी कोरोना काल में सरकार द्वारा किए जा रहे दावों पर प्रियंका गांधी ने सवाल उठाए है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलीगढ़ के पोस्टमार्टम गृह में भारी अव्यवस्था है. शव बाहर रखे हैं. मृतकों के परिजनों के अनुसार, उनसे बर्फ की सिल्ली के लिए पैसे की उगाही हो रही है। कोरोना काल में सरकार के दावों के बावजूद भारी दुर्दशा की खबरें आ रही हैं।

प्रियंका अलीगढ़ में पोस्टमार्टम हाउस को लेेकर इसलिए सवाल उठाया है, क्योंकि वहां पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम हाउस का डीप फ्रीजर खराब है। पोस्टमार्टम हाउस में शव भर सड़ते नजर आ रहे हैं। बर्फ के सहारे शव को रखा जाता है। इसका किराया मृतक से वसूला जाता है। कोरोना की वजह से शवों पोस्टमार्टम भी जल्दी नहीं किया जा रहा है।

कुल मिलाकर प्रियंका गांधी की वजह से कांग्रेस एक बार फिर यूपी में सुर्खियों में है। प्रियंका ने संगठन को मजबूत किया है। अब देखना होगा कि क्या प्रियंका गांधी की मेहनत वोटों में बदलती है या नहीं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago