नई दिल्ली। भारत में 59 चाइनीज ऐप बैन किए जाने के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चीनी सोशल मीडिया ऐप वीबो से अकाउंट डिलीट करने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। मोदी ने इस ऐप पर 2015 में अकाउंट बनाया था।
सूत्रों ने बताया कि वीआईपी अकाउंट डिलीट करने की प्रक्रिया थोड़ी जटिल होती है। हालांकि, अकाउंट डिलीट करने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। चीन की तरफ से इसकी इजाजत दिए जाने में काफी देर की जा रही है और इसका कारण नहीं बताया गया है। मोदी ने इस पर 115 पोस्ट की हैं और इनमें से 113 को हटा दिया गया है।
2015 में चीन यात्रा से पहले बनाया था अकाउंट, पोस्ट में लिखा था- हैलो चाइना
मोदी ने 4 मई 2015 को वीबो पर अपना अकाउंट बनाया था। उन्होंने चीन यात्रा से पहले इस सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था- हैलो चाइना। पीएम मोदी ने 25 जनवरी 2020 को वीबो पर पर आखिरी बार पोस्ट की थी। इस दिन चीन ने अपना नया साल मनाया था। पीएम मोदी ने चीनी नागरिकों को नए साल की बधाई दी थी।
मोदी के वीबो पर करीब ढाई लाख फॉलोअर
बैन किए गए 59 चीनी ऐप्स में से वीबो और टिकटॉक पर मोदी का आधिकारिक अकाउंट होने की जानकारी सामने आई है। वीबो पर मोदी के करीब ढाई लाख फॉलोअर हैं। टिकटॉक ने पीएम केयर्स फंड में 30 करोड़ रुपए भी डोनेट किए थे। टिकटॉक, हेलो जैसी चाइनीज ऐप पर भी भारत सरकार और कई मंत्रालयों के अकाउंट थे। हालांकि, ये पिछले कई दिनों से एक्टिव नहीं दिखाई दिए।
जब चीनी ऐप्स को बैन किया गया था, तो लोगों ने सवाल भी किए थे कि मोदी अपना अकाउंट इस ऐप से कब डिलीट करेंगे? इस अकाउंट पर मोदी के करीब ढाई लाख फॉलोअर हैं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…