Categories: दुनिया

अमेरिका में 24 घंटे में संक्रमण के 48 हजार से ज्यादा नए मामले, दुनियाभर में 1 करोड़ 8 लाख संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 8 लाख 10 हजार 316 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 60 लाख 33 हजार 008 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 19 हजार 083 की मौत हो गई है। उधर, अमेरिका में 24 घंटे में संक्रमण के 48 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। संक्रमितों की संख्या 26 लाख हो चुकी है। वहीं, बाजील में अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 14 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।

मास्क पहनने में कोई दिक्कत नहीं: ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि उन्हें मास्क पहनने में कोई दिक्कत नहीं है, अगर हालात वैसे हो तो। उन्होंने कहा कि अगर मैं ऐसी किसी जगह हूं, जहां काफी भीड़ हो तो जरूर मास्क पहनूंगा। वैसे मास्क पहनना अच्छा है। देश में मरने वालों की संख्या 1.28 लाख पहुंच गई है। यहां अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं। महामारी विशेषज्ञ डॉ एंथनी फौसी ने मंगलवार को कहा था कि यदि मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे अन्य नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो अमेरिका में हर दिन एक लाख नए मामले सामने आ सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि मास्क पहनना अच्छा है। अगर उन्हें जरूरत होगी तो जरूर पहनेंगे।

 

ब्राजील: 60 हजार से ज्यादा मौतें
दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 46,712 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 14 लाख से ज्यादा हो गई है। एक दिन में यहां 1038 लोगों ने दम तोड़ा है। मरने वालों की संख्या 60 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में 8.26 लाख लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

ब्राजील में महामारी के बीच रक्षा मंत्री फर्नांडो अजेवेडो ए सिल्वा ने रोरैमा राज्य का दौरा किया। देश में अब तक 14 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं।

 

मैक्सिको: टॉप 10 संक्रमित देश हुआ
मैक्सिको में 24 घंटे में 5681 मरीज मिले हैं और 741 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या ईरान से ज्यादा हो गई है। मैक्सिको अब टॉप 10 संक्रमित देश बन गया है। यहां 2.31 लाख संक्रमित हो गए हैं, जबकि 28 हजार 510 मौतें हुई हैं। वहीं, ईरान में 2.30 लाख मरीज हैं।

मैक्सिको के बार्सिलो होटल में रूम को डिसइन्फेक्ट करती स्टाफ। महामारी की वजह से होटल अभी भी बंद है। यहां अब तक 2.31 लाख संक्रमित हो चुके हैं।

 

न्यूजीलैंड: स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा
न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क ने कोरोनावायरस को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया और लॉकडाउन नियमों के उल्लंघनों करने पर आलोचनाओं के बाद इस्तीफा दे दिया। वे लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ बीच पर गए थे। पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को उनके इस्तीफे की घोषणा की। देश में अब तक 1528 केस मिल चुके हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago