Categories: क्राइम

प्रयागराज में नृशंस हत्याकांड, एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में गुरुवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। हालांकि अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंची। शवों को कब्जे में लेने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अब जांच-पड़ताल और पूछताछ के साथ ही वारदात साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड भी जांच में लगा है। तहकीकात की जा रही है। पुलिस अधिकारी परिवार के सदस्यों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर ही हैं।

पेशे से वैद्य थे विमलेश पांडेय 

होलागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में 40 वर्षीय विमलेश पांडे वैद्य थे। गांव में ही वह मरीजों को दवा देते थे। इसी से परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। उनके परिवार के लोग गुरुवार की रात में खाना खाने के बाद सो रहे थे। रात में किसी समय बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने विमलेश पांडे के साथ ही उनकी पुत्री सोमू 22, पुत्र शीबू 19 और प्रिंस 18 की हत्या कर दी। विमलेश पांडेय की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago