Categories: दुनिया

दुनियाभर में कोरोना से 1 करोड़ 13 लाख 79 हजार 083 लोग संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोनावावायरस से 1 करोड़ 13 लाख 79 हजार 083 लोग संक्रमित हैं। इनमें 64 लाख 34 हजार 012 मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 33 हजार 388 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, ब्राजील में 24 घंटे में 38 हजार नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 15.78 लाख हो चुकी है। वहीं, मैक्सिको में मरने वालों की संख्या 30 हजार से ज्यादा हो गई है। मौतों के मामले में यह पांचवां सबसे प्रभावित देश है।

ब्राजील: 1 दिन में 1091 मौतें
ब्राजील में 24 घंटे में 1091 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक 64,265 लोग जान गंवा चुके हैं। यहां एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 42,223 नए मामले दर्ज किए गए थे और 1290 लोगों की मौत हुई थी। ब्राजील कोरोना से प्रभावित होने और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।

ब्राजील में चर्च खोले जाने के बाद प्रिस्ट मास्क पहने नजर आए। देश में अब तक 64,265 लोग जान गंवा चुके हैं।

 

अमेरिका: टेक्सास में 8258 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शनिवार को जब देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, उस दिन टेक्सास में कोरोना के 8258 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 33 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 1.91 लाख प्रभावित हो चुके हैं और 2608 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। यहां 97 हजार लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं, फ्लोरिडा में एक दिन में 11,445 नए मामले सामने आए हैं।

द.अफ्रीका: लॉकडाउन के 100 दिन पूरे
दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन के 100 दिन हो चुके हैं। देश में 27 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। यहां 1 मई से प्रतिबंधों में राहत देनी शुरू की गई। इसके बाद मामले भी बढ़ने शुरू हुए। देश में 24 घंटे में 10,853 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1.87 लाख हो गई है। वहीं, 3026 लोगों की जान जा चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका में एक स्टोर में लोग मास्क पहने नजर आए। यहां 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

 

इजराइल: 29 हजार से ज्यादा मामले
इजराइल में 24 घंटे में 977 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 29 हजार से ज्यादा हो चुकी है। देश में मरने वालों की संख्या 330 हो चुकी है। यहां 17 हजार 773 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को पुलिस ने कहा कि देश के सीमा पुलिस चीफ याकुव शब्ताई कोरोना संक्रमित मिले हैं।

चीन: हुबेई में एक भी नया केस नहीं
नेशनल हेल्थ कमीशन ने शनिवार को कहा कि राज्य में एक भी नया केस नहीं मिला है। राज्य में फिलहाल 3 बिना लक्षण वाले मरीज हैं और 121 का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, यहां 68,135 संक्रमित हैं। इनमें से 63,623 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में अब तक 4512 लोगों की जान जा चुकी है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago