Categories: दुनिया

ऑनलाइन क्लासेज वाले विदेशी छात्रों को छोड़ना होगा देश : अमेरिका

वॉशिंगटन। अमेरिका में रहने वाले विदेशी छात्र ट्रम्प प्रशासन के एक फैसले से प्रभावित होने जा रहे हैं। अमेरिकी सरकार ने कहा है कि जिन स्टूडेंट्स की सभी क्लासेस ऑनलाइन शिफ्ट हो गईं हैं, उन्हें देश लौटना होगा। डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के इस फैसले से कुल 10 लाख स्टूडेंट्स पर असर पड़ेगा। इनमें 2 लाख से ज्यादा भारतीय हैं।

यहां सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स चीन से आते हैं। इसके बाद भारतीयों का नंबर है। ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन वाले स्टूडेंट्स के लिए एफ-1 और एम-1 कैटेगरी के वीजा जारी किए जाते हैं। इस मामले को सवाल-जवाब के जरिए समझने की कोशिश करते हैं।

Q. अमेरिका ने क्या फैसला लिया है?

A. इमीग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने यह आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, वे फॉरेन स्टूडेंट्स जो अमेरिका में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस कर रहे हैं, और जिनकी सभी क्लासेस ऑनलाइन कंडक्ट की जा रही हैं, उन्हें देश छोड़ना होगा।

Q. क्या सभी विदेशी छात्रों को देश लौटना होगा?

A. नहीं। आदेश सिर्फ उन्हीं पर लागू होगा जिनकी सभी क्लासेस ऑनलाइन चल रही हैं। यानी इन छात्रों को कॉलेज या यूनिवर्सिटी जाना जरूरी नहीं है।

Q. अगर कोई स्टूडेंट अपने देश नहीं लौटता तो क्या होगा?

A. सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से कहा है- अगर कोई फॉरेन स्टूडेंट आदेश के बावजूद अमेरिका नहीं छोड़ता तो फिर उसे जबरन उसके देश भेज दिया जाएगा।

Q. आखिर इस फैसले की वजह क्या है?

A. सीएनएन के मुताबिक, ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने यह फैसला महामारी का प्रभाव कम करने के लिए किया है। इससे हेल्थ फेसेलिटीज पर बोझ कम होगा। सरकारी पैसे की भी बचत होगी।

Q. क्या सभी स्टूडेंट्स वापस जा पाएंगे?

A. यह काफी मुश्किल होगा। सीएनएन ने एक्सपर्ट्स के हवाले से कहा- कई देश ऐसे हैं जिन्होंने ट्रैवल बैन या इससे जुड़ी दूसरी पाबंदियां लगा रखी हैं। इन देशों के स्टूडेंट्स के साथ क्या होगा? यह तय नहीं है।

Q. असर किस पर होगा? इनमें कितने भारतीय?

A. कुल मिलाकर करीब 10 लाख स्टूडेंट्स पर इस फैसले का असर होगा। इनमें दो लाख से ज्यादा भारतीय हैं।

Q. भारतीय छात्रों की वापसी कैसे होगी? सरकार ने इस पर क्या कहा है?

A. दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को वंदे भारत मिशन के तहत देश वापस लाया जा रहा है। अमेरिका में यह फैसला सोमवार शाम ही लिया गया है। भारत सरकार ने फिलहाल, इस पर रिएक्शन नहीं दिया।

Q. क्या सभी क्लासेस ऑनलाइन होंगी?

A. यह अभी तय नहीं है। जैसे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने कहा है कि वो अपने 40% स्टूडेंट्स को कैम्पस में आने की मंजूरी देगी।

Q. किस देश के कितने स्टूडेंट्स हैं?

A. 2018-19 के आंकड़ों के मुताबिक, चीन के 3 लाख 69 हजार 548, भारत के 2 लाख 20 हजार 14 और साऊथ कोरिया के 52 हजार 250 स्टूडेंट्स हैं।

Q. ये स्टूडेंट्स अमेरिकी इकोनामी में क्या कॉन्ट्रिब्यूट करते हैं?

A. 2018-19 के लिए अमेरिका में कुल 10 लाख विदेशी छात्रों ने वीसा लिए हैं। यह अमेरिका में हायर स्टडीज करने वालों का 5.5% है। 2018 में अमेरिका को विदेशी छात्रों से 4470 करोड़ डॉलर की कमाई हुई थी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago