Categories: बिज़नेस

खादी के मास्क के लिए आनलाइन बिक्री शुरू, 500 रूपये का दे सकते हें आर्डर

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के चलते फेस मास्क हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। मास्क की अहमियत को देखते हुए कई कंपनियां मास्क प्रोडक्शन में उतर गई हैं। अब खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने कोरोना महामारी के कारण मास्क की बढ़ती मांग को देखते हुए इसकी ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है।

आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने बताया कि खादी मास्क की ऑनलाइन बिक्री शुरू की गई है। अब लोग वास्तविक खादी मॉस्क खरीद सकेंगे क्योंकि बाजार में खादी मास्क के नाम पर गलत चीजें बेची जा रही हैं।

6 लाख मास्क की सप्लाई की जा चुकी है

विनय कुमार ने कहा कि मास्क की ऑनलाइन बिक्री का उद्देश्य खरीदारों को किसी भी धोखाधड़ी से बचाना है।  कईं ऑनलाइन पोर्टल खादी के नाम पर ऐसे मास्क बेच रहे हैं जो न तो खादी के कपड़े हैं और न ही हाथ से बने हैं। उन्होंने बताया कि  खादी सूती मास्क डबल-लेयर सूती कपड़े से बने हैं।

ये मास्क तीन प्लेटों के साथ दोहरी-परत के हैं और तीन आकारों में उपलब्ध हैं। सिल्क मास्क तीन-परत वाले हैं जो कॉटन खादी की दो इंटरनल परतों और खादी सिल्क की सबसे ऊपरी परत के साथ हैं। विनय कुमार ने बताया कि उनके पास 8 लाख खादी मास्क सप्लाई के ऑर्डर आए हैं। इसमें से करीब 6 लाख मास्को की सप्लाई की जा चुकी है।

500 रुपए का ऑर्डर दिया जा सकता है

उन्होंने कहा कि खादी इंडिया कॉटन और सिल्क दोनों मॉस्क बेच रहा है। कॉटन मास्क की कीमत मात्र 30 रुपए और सिल्क मास्क 100 रुपए प्रति उपलब्ध है। मास्क की ऑनलाइन खरीद के लिए न्यूनतम 500 रुपए का ऑर्डर दिया जा सकता है। वर्तमान में ऑनलाइन बिक्री केवल देश के भीतर ही मान्य है। खादी के मास्क के लिए http://www.kviconline.gov.in/khadimask पर ऑर्डर दिया जा सकता है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

2 months ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

2 months ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

2 months ago