वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 21 लाख 62 हजार 680 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 70 लाख 29 हजार 521 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 47 हजार 321 की मौत हो चुकी है। चीन ने एक बार फिर से वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन का बचाव किया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिझियान ने बुधवार को कहा कि डब्ल्यूएचओ मेडिकल क्षेत्र की एक प्रोफेशनल संस्था है। इससे अगल होने का अमेरिका का फैसला एकतरफा है।
झाओ ने कहा कि अमेरिका के अलग होने से विकाशसील देशों को अंतरराष्ट्रीय मदद की जरूरत होने पर कठिनाई होगी। डब्ल्यूएचओ यह पता लगा रहा है कि कोरोना दुनिया भर में कहां से फैला। इसके लिए यह अपनी एक टीम चीन भी भेजेगा।
चिली: तांबे की खदान में काम करने वाले 300 मजदूर संक्रमित
चिली में तांबे का खनन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी कोडेल्को में 3 हजार मजदूर संक्रमित मिले हैं। इसके मजदूर यूनियन और कोडेल्को समेत दूसरी खनन कंपनियों से काम रोकने की मांग की है। चिली में 13 जुलाई से लॉकडाउन में राहत देने का ऐलान किया गया है। यहां पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण के मामले में यह दुनिया में छठे नंबर पर है।
अमेरिका अपडेट्स:
न्यूजीलैंड: पुलिस क्वारैंटाइन सेंटर बनाए गए होटलों के पास गश्त करेगी
न्यूजीलैंड में पुलिस ने क्वारैंटाइन सेंटर में बदले गए होटल्स के पास दिन-रात गश्त करेगी। देश में क्वारैंटाइन सेंटर से संक्रमितों के भागने की दो घटना सामने आने के बाद यह फैसला किया गया। मंगलवार को यहां एक 32 साल का व्यक्ति क्वारैंटाइन सेंटर की फेंसिंग कूदकर बाहर निकल गया था। वहीं, बुधवार को क महिला भी क्वारैंटाइन सेंटर से किसी को बिना बताए बाहर निकल गई थी। देश के स्वास्थ्यमंत्री ने मेगन वूड ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से पूरे देश के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। नए कानून के तहत ऐसा करने वालों को 6 महीने तक जेल हो सकती है।
ईटली: रोम में बांग्लादेश के 135 लोगों को प्लेन से उतरने से रोका गया
इटली के रोम स्थित फ्यूमिसिनो एयरपोर्ट पर बुधवार को बांग्लादेश के 135 लोगों को प्लेन से उतरने से रोक दिया गया। ये सभी ढ़ाका से कतर की राजधानी दोहा होते हुए रोम पहुंचे थे। रोम में रह रहे बांग्लादेश के लोगों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इसे देखते हुए इटली ने मंगलवार को बांग्लादेश से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी थी।
इंडोनेशिया: बाली द्वीप पर बीच को टूरिस्ट़स के लिए खोला
इंडोनेशिया ने बाली गुरुवार से बाली द्वीप पर टूरिस्ट्स को जाने की इजाजत दे दी है। यहां के बीच और छोटी दुकानों को भी खोलने की मंजूरी दी गई है। पिछले तीन हफ्ते में इंडोनेशिया में संक्रमण के मामले बढ़कर 1971 हो गए हैं और 25 लोगों की मौत हुई हैं। फिलहाल देश के ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन लागू है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…