कानपुर। कानपुर के बिकरु गांव में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाला 5 लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। विकास महाकालेश्वर का भक्त है। घर पर भी रोज 2 घंटे पूजा करता था। इसके साथ सावन के महीने में वह सोमवार को आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए जाता था। विकास ने महंत शोभन सरकार के कहने पर 2003 में हाथ के अंदर ऑपरेशन करवाकर जीवनरक्षक दुर्गा कवच को डलवा लिया था।
इधर, विकास की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां सरला देवी के भी सुर बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि बेटे को महाकाल ने बचाया है। सुबह बच्चे टीवी देख रहे थे, तभी हमें गिरफ्तारी की खबर मिली। मध्य प्रदेश में विकास की ससुराल है। वह हर साल महाकाल के दरबार में जाता था, जहां वह बाबा का शृंगार करता था। महाकाल ने ही उसे बचाया है। सरकार जो उचित समझे, करे। मेरे कहने से कुछ नहीं होगा। वे भाजपा में तो हैं नहीं, सपा में हैं। इससे पहले कानपुर शूटआउट के बाद विकास की मां ने कहा था कि उनके बेटे ने जो किया है, उसके लिए उसका एनकाउंटर ही होना चाहिए।
अकाल मौत से बचने के लिए महाकाल का सहारा लिया
विकास दुबे 2 जुलाई की रात से फरार था। 6 दिन से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। गुरुवार को वह महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन करने गया था। उसका मानना था कि महाकाल के दर्शन करने से अकाल मृत्यु से मुक्ति मिल जाती है।
घर में मंदिर बनवाया
विकास ने 2001 में कानपुर देहात के शिवली थाने के भीतर भाजपा नेता और राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या कर दी थी। इस घटना के 4 महीने बाद उसने कोर्ट में सरेंडर किया। बाद में जेल से छूटा तो उसे हर पल जान पर खतरा सताने लगा था। गांव में भी उसने घर में मंदिर बना रखा था।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…