लखनऊ। कानपुर में दुर्दांत विकास दुबे की उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत पर विपक्षी दल सरकार की नीयत पर सवाल उठा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जहां विकास दुबे को लेकर आ रही कार के पलटने को सरकार से लेकर जोड़ा है, वहीं राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने न्यायपालिका को कठघरे में खड़ा किया है।
अखिलेश यादव ने गुरुवार को उज्जैन में विकास दुबे की गिरफतारी पर भी सवाल उठाया है। शुक्रवार को कानपुर में मुठभेड़ में विकास दुबे के मारे जाने के बाद अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है।
जयंत चौधरी ने ट्वीट किया कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद देश के सारे न्यायाधीश को इस्तीफा दे देना चाहिए। अब तो भाजपा के ठोक दो राज में अदालत की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने लिखा कि आठ पुलिसकॢमयों के हत्या के असली अपराधियों को बचाने के लिए यह सब ड्रामा रचा गया है। विकास दुबे को हरियाणा पुलिस गिरफतार करने के बाद सौंप देती है, और फिर उत्तर प्रदेश पुलिस उसका एनकाउंटर कर देती है।
योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी इस मुठभेड़ को लेकर एक ट्वीट किया है। राजभर ने लिखा है कि जिसका था अंदेशा वही हो गया।कानपुर काण्ड का मुख्य आरोपी विकास दुबे अगर मुंह खोलता तो कई बड़े नेता और अफसर नहीं रहते अपना मुंह खोलने लायक। कोई तो बड़ा शख़्स है, इसके पीछे जो नहीं चाहता था कि विकास दुबे मजिस्ट्रेट के सामने सच्चाई बताता उससे पहले बंद कर दी गयी वो ज़ुबान।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…