Categories: खास खबर

विकास दुबे ने 30 साल की मेहनत से खड़ा किया था अपराध का साम्राज्य, योगी ने आठ दिन में किया ध्वस्त

लखनऊ।  आखिरकार विकास दुबे पुलिस मुठभेड़ में मारा ही गया। जिस एनकाउंटर से बचने के लिए उसने उज्जैन में आत्मसर्मपण किया उसकी वह भी ट्रिक काम नहीं आई। शुक्रवार की सुबह विकास दुबे के मारे जाने की खबर पुलिस ने दी। पिछले शुक्रवार को कानपुर के चौबेपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या से पूरी यूपी दहल गई थी। इस कारनामे को अंजाम विकास दुबे ने दिया था। इस घटना के बाद विकास फरार चल रहा था। यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीमें विकास को खोज रही थी, लेकिन वह यूपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।

गुरुवार को विकास दुबे ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। यूपी पुलिस उसे मध्य प्रदेश से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानपुर आ रही थी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह कानपुर के भौती के पास ही पुलिस की गाड़ी पलट गई जिसमें विकास दुबे भी था। गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उस पर फायरिंग की, जिसमें वह मारा गया।

जिस साम्राज्य को विकास दुबे ने 30 साल में खड़ा किया था, पुलिस ने उसे महज आठ दिन में मटियामेट कर दिया। पुलिस ने 8 दिनों में विकास के गैंग के सात लोगों में 5 को पुलिस ने एनकाउंटर में ही मारा है। सिर्फ दो लोगों को ही गिरफ्तार किया गया। ये उसके धंधे के खास लोग थे जिनके सहारे उसका यह धंधा चल रहा था।

पुलिस ने ठीक एक हफ्ते पहले बिकरु गांव के जंगलों में उसके मामा प्रेम प्रकाश पांडे और चचेरे भाई अतुल दुबे को एनकाउंटर में मारा। इसके बाद पुलिस ने विकास के करीबी दयाशंकर अग्निहोत्री को कल्याणपुर इलाके में मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया था। दयाशंकर के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने घेराबंदी करने के बाद उससे सरेंडर करने को कहा था, लेकिन उसने देसी तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की।

इसके बाद पुलिस को विकास के राइट हैंड कहे जाने वाले अमर दुबे को भी मार गिराया। पुलिस को उसके हमीरपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने पहुंची, लेकिन फायरिंग के बाद पुलिस ने अमर दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने इसी हफ्ते विकास के एक और करीबी श्यामू बाजपेयी का भी एनकाउंटर किया था, इसमें श्यामू के पैर में गोली लगी थी। उसे बाद में गिरफ्तार कर हैलट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

विकास दुबे के दो और साथी एनकाउंटर में ढेर हुए थे। पुलिस ने बताया था कि प्रभात मिश्रा पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया गया। उसे बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा विकास दुबे गैंग के एक और मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बउवा दुबे को भी इटावा में मार गिराया गया था।

कानपुर का रहने वाले विकास दुबे का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। 30 साल में उस पर 62 आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए। इतने लंबे समय तक वह बचता रहा तो इसके पीछे राजनीतिक संरक्षण था।

विकास पर यूपी में राजनाथ सिंह की सरकार में थाने में घुसकर मंत्री की हत्या करने का आरोप है। विकास दुबे ने साल 2001 में राजनाथ सिंह की सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री संतोष शुक्ला की थाने में घुसकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने साल 2017 में विकास दुबे को गिरफ्तार किया था लेकिन कोई गवाह नहीं मिलने के कारण वह इस मामले में बरी हो गया था।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago