Categories: क्राइम

कानपुर कांड के बाद जागी पुलिस, मुख्तार अंसारी गैंग के बदमाश की संपत्ति कुर्क

वाराणसी। कानपुर शूटआउट के बाद यूपी पुलिस अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए एक्टिव है। इसी क्रम में वाराणसी में कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित की अपराध से अर्जित 60 लाख की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। झुन्ना पंडित पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। वर्तमान में वह चित्रकूट जेल में बंद है। 16 साल की उम्र में पहली बार हत्या की थी। इस पर हत्या के 10 और लूटपाट, अपहरण, रंगदारी के करीब 40 मुकदमे दर्ज हैं। वह मऊ सदर से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़ा हुआ है।

दोनों हाथों से गोली चलाने का वीडियो सामने आया था

इस कार्रवाई की कमान एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने संभाली। उनके साथ कई थानों की फोर्स थी। एसपी ने बताया कि, हाशिमपुर के घर को कुर्क किया गया है। झुन्ना ने 3 सितंबर 2019 को मड़वा गांव में दिव्यांग पान विक्रेता दिलीप पटेल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिव्यांग हत्याकांड में झुन्ना द्वारा दोनों हाथों से गोली चलाने का सीसीटीवी सामने आया था। इस हत्याकांड के बाद उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। अक्टूबर 2019 में झुन्ना को पंजाब पुलिस ने रोपण से गिरफ्तार किया था।

गैंगस्टर झुन्ना पंडित।- फाइल फोटो

एसपी सिटी विकास चंद्र ने बताया कि, गैंगेस्टर झुन्ना पंडित के खिलाफ यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत की गई है। हाशिमपुर के मकान को कुर्क कर लिया गया है। लमही वाले घर पर भी जल्द कार्रवाई होगी। इसकी कई और संपत्तियों का पता चला है, जल्द उसे भी कुर्क किया जाएगा।

प्रशासन ने मकान पर लगाया नोटिस बोर्ड।

16 साल की उम्र में की थी हत्या, दो बार सुधार गृह गया पर सुधरा नहीं

झुन्ना ने साथियों संग 16 साल की उम्र में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद दो बार ये बाल सुधार गृह भी जा चुका है। बताया जाता है कि पूर्वांचल के बड़े हिस्ट्रीशीटर अजीम अहमद गिरोह से भी झुन्ना के कनेक्शन थे। वह दिल्ली, माउंटआबू समेत कई जगहों पर वारदात कर प्लेन से भाग जाता था। पूर्वांचल में इसकी युवा अपराधियों की टीम है। छोटे मोटे जमीनी विवादों में भी ये गोली चला दिया करता था। पंजाब से गिरफ्तारी के बाद ये चित्रकूट में बंद है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago