संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक शख्स की मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि, क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। घटना में शामिल कुछ लोग फरार हैं। जिनकी तलाश में दबिश चल रही है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
यह पूरा मामला पंडोखर गांव का है। गांव के रहने वाले राम नवल और बिखधर के बीच जमीनी रंजिश है। विवाद में कई बार मारपीट हो चुकी है। लेकिन सोमवार सुबह विवाद में बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जमकर मारपीट हुई। इससे 6 लोग घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए खलीलाबाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां झगरू को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष से 50 साल के विखधर ने भी दम तोड़ दिया।
घायल रामनवल ने बताया कि, यदि समय रहते पुलिस ने एक्शन लिया होता तो आज दो मौतें नहीं होतीं। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ढिलाई बरत रही थी। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल करवाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार्रवाई जारी है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…