Categories: देश

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख के पार, वाराणसी में पांच दिनों तक आधे दिन का लॉकडाउन

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार रात को 9 लाख के पार हो गया। covid19india.org के मुताबिक, देश में अब तक 9 लाख 7 हजार 645 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 5 लाख 72 हजार 753 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 लाख 10 हजार 377 लोगों का इलाज चल रहा है। 23 हजार 727 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वाराणसी में पांच दिनों तक आधे दिन का लॉकडाउन 

महाराष्ट्र: पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 14 जुलाई से 18 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
उत्तरप्रदेश: राज्य में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। वाराणसी में पांच दिनों (सोमवार से शुक्रवार) तक आधे दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है। पाबंदियां रोजाना शाम के चार बजे के बाद लागू हो जाएंगी।
कर्नाटक: आज रात से बेंगलुरु समेत दक्षिण कर्नाटक में एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। इसके अलावा, श्रीनगर में रेड जोन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रशासन के मुताबिक, इस दौरान लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं है।

पटना में आज बढ़ सकता है लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को 1116 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। रविवार को बिहार में 1266 संक्रमित मिले थे। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। मंगलवार को लॉकडाउन को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाई गई है। इसमें फैसला लिया जाएगा कि पटना में एक से दो हफ्ते का लॉकडाउन बढ़ाया जाए।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 28 हजार 498 मामले सामने आए। वहीं, 553 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 9 लाख 06 हजार 752 हो गई है। इनमें से 3 लाख 11 हजार 565 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 5 लाख 71 हजार 460 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 23 हजार 727 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • आईसीएमआर के मुताबिक, देश में 13 जुलाई तक कोरोना के लिए 1 करोड़ 20 लाख 92 हजार 503 सैंपल का टेस्ट किया गया। इनमें से 2 लाख 86 हजार 247 सैंपल का टेस्ट 24 घंटे में किया गया।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

2 months ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

2 months ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

2 months ago