बहराइच : बाढ़ से घिरे महसी के गांवों के लोग बेहाल, प्रशासन से नहीं मिल रही कोई मदद

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच के महसी तहसील में बाढ़ ने दस्तक दे दिया है। बाढ़ के पानी से लगभग दर्जनों गांव घिर चुके है। लोग अपने घरों में घुसे बाढ़ के पानी से बचने के लिए मचान पर जिंदगी बितानी शुरू कर दिए है। प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं करने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। भरे बाढ़ के पानी से व प्रशासन कोई व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में त्राहि-त्राहि मचा हुआ है। महसी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है, लेकिन बाढ़ से अभी तक लोगों को निजात नहीं मिली है।

तहसील क्षेत्र के सिलौटा, तारापुरवा, छत्तरपुरवा, मांझा दरिया बुर्द, रामदहिनपुरवा, जंगलपुरवा, पंडितपुरवा, जोगापुरवा, रानीबाग, जोगलापुरवा, तारापुरवा समेत दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। घरों में पानी घुसने से लोगों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण मचान बनाकर जीवन काटने को विवश हैं। लेकिन खाना बनाने से लेकर पीने के पानी की समस्या लोगों को परेशान कर रही है।

इंडिया मार्का हैंडपंप व घरों में लगे हैंडपंप बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बाढ़ से मजबूर ग्रामीण आधे से एक किलोमीटर की दूरी तय कर पानी पीने के लिए ला रहे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को इमदाद नहीं मिल सका है। बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत जैतापुर के तारापुरवा, जोगलापुरवा, रानीबाग, सिलौटा, जोगापुरवा, गोलागंज व टिकुरी का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवारों को तिरपाल व खाद्यान्न उपलब्ध कराया है।

अभी तक ग्रामीणों को नहीं वितरित हुआ लंच पैकेट
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से पूर्व बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया था। जगह-जगह राजस्वकर्मियों की तैनाती भी कर दी गई। महसी तहसील के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ग्रामीण खाना से लेकर पानी तक को मोहताज हैं। लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से अभी तक पीड़ितों को लंच पैकेट भी नहीं दिया गया है। जिससे कई ग्रामीण दो से तीन दिनों बिना खाना खाये समय काट रहे हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago