Categories: देश

कोरोना लाइव : देश में पिछले 24 घंटे में 29 हजार 917 मरीज बढ़े

नई दिल्ली। देश में संक्रमितों की संख्या 9 लाख 37 हजार 562 हो गई है। अब तक 5 लाख 93 हजार 88 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 लाख 19 हजार 703 लोगों का इलाज चल रहा है। 24 हजार 315 लोगों की जान जा चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। दूसरी तरफ महाराष्ट्र में लॉकडाउन का दूसरा फेज 18 जुलाई से 23 जुलाई तक रहेगा। इस दौरान मेडिकल स्टोर, अस्पताल और डेयरी जैसी जरूरी सेवाएं ही मिलेंगी।

मंगलवार को देश में कोरोना के 29 हजार 917 मरीज बढ़े। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पहले 13 जुलाई को सबसे ज्यादा 28 हजार 178 केस सामने आए थे। उधर, दिल्ली में हालात बेहतर होते जा रहे हैं। एक महीने में दिल्ली में ठीक होने वाले मरीज 44% बढ़ गए हैं।

मध्यप्रदेश: राज्य में मंगलवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 798 संक्रमित मिले। एक जुलाई को जहां 268 संक्रमित मिले थे। अब यह संख्या करीब तिगुनी हो गई है। भोपाल में भी हालात ठीक नहीं हैं। अब यहांं कुल संक्रमितों की संख्या 3693 हो गई है। यानी पहले दो हजार मरीज 80 दिन में मिले तो इसके बाद के दो हजार महज 35 दिन में बढ़ गए।
उधर, सरकार ने अगले एक महीने में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम और त्योहारों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी। इसमें मूर्ति-झांकी की स्थापना के साथ धार्मिक जुलूस और रैली पर रोक लगा दी है।

महाराष्ट्र: मुंबई में मंगलवार को 954 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ सक्रिय मामलों की संख्या 22 हजार 828 हो गई। मुंबई में पिछले 48 घंटों में 70 से अधिक मरीजों की जान जाने के साथ मरने वालों का आंकड़ा 5402 पर पहुंच गया है।

उत्तरप्रदेश: राज्य में सबसे अधिक 1591 कोरोना एक्टिव मरीज राजधानी लखनऊ में हैं। नंबर दो पर गाजियाबाद है। यहां 1295 एक्टिव मरीज हैं। नोएडा 851 मरीज के साथ तीसरे नंबर पर है। कानपुर नगर में 687, झांसी में 496, मेरठ में 474, वाराणसी में 451 एक्टिव मरीज हैं।

राजस्थान: राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 25 हजार को पार कर गया है। जयपुर और जोधपुर में कुल मरीजों की संख्या 4 हजार से ज्यादा हो गई है। जयपुर में 4002 तो जोधपुर में 4052 रोगी हो चुके हैं। जोधपुर में मंगलवार को सबसे अधिक 128 नए केस आए। राजसमंद में दो, अजमेर, अलवर, जयपुर में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। जबकि एक दूसरे राज्य का था।

बिहार: राज्य में मंगलवार को पहली बार 10 हजार से ज्यादा जांच की गई। 1400 से ज्यादा मरीज मिले। यानी पॉजिविटी रेट 14% के करीब रहा। पटना के भाजपा ऑफिस में एक साथ 24 लोग पॉजिटिव पाए गए। यहां 110 लोगों की जांच की गई थी। उधर, गृह विभाग के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी पॉजिटिव पाए गए हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago