Categories: Lead News

एनडीए सांसद ने वसुंधरा पर लगाया गहलोत की मदद करने का आरोप, केन्द्र असहज

जयपुर। राजस्थान में भाजपा के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के सांसद हनुमान बेनीवाल ने वसुंधरा राजे पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वसुंधरा राजे ने राजस्थान कांग्रेस में उनके करीबी विधायकों से फोन करके उन्हें गहलोत का साथ देने की बात कही है। सीकर व नागौर जिले के एक-एक जाट विधायकों को राजे ने खुद बात करके पायलट से दूरी बनाने को कहा है। इसके पुख्ता प्रमाण हमारे पास हैं!

सियासी जानकार बताते हैं कि बेनीवाल अमित शाह के करीबी हैं। वहीं, वह वसुंधरा राजे के विरोधी माने जाते हैं। इसके अलावा, राजस्थान में सात दिनों से चल रहे सियासी उठापटक पर वसुंधरा राजे ने कोई टिप्पणी नहीं की है। यहां तक की दो बार भाजपा ने जयपुर में बैठक रखी, इसमें भी वसुंधरा नहीं पहुंचीं। इस बीच, अशोक गहलोत और वंसुधरा राजे के गठजोड़ को लेकर ट्विटर पर भी बातें की जाने लगीं। #गहलोत_वसुंधरा_गठजोड ट्विटर के टॉप ट्रेंड में आ गया।

बेनीवाल ने भाजपा से की थी राजनीति की शुरुआत
बेनीवाल अभी राजस्थान के नागौर सीट से सांसद हैं। उन्होंने भाजपा से राजनीति की शुरुआत की थी। 2008 में बेनीवाल पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2013 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। 2018 में उन्होंने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया। वे नागौर के ही बारांगांव के रहने वाले हैं। राजस्थान के जाट समुदाय के वोटर्स में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago