कानपुर। बदमाश की तलाश में झांसी गई पुलिस टीम की कार पलट जाने से चकेरी थाने की शिव गोदावरी चौकी प्रभारी की मौत हो गई। हादसा झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है टायर फट जाने से कार पलट गई थी। चौकी प्रभारी मनोज पाटिल शुक्रवार रात टीम के साथ हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को पकड़ने के लिए झांसी दबिश देने गए थे। कार में मनोज पाटिल के साथ 6 लोग मौजूद थे।
पुलिस के अनुसार दबिश देकर लौटते वक्त तड़के करीब 5 बजे मोंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत उनकी कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मनोज पाटिल को मृत घोषित कर दिया।
वहीं अन्य लोग घायल हो गए। जिनका उपचार झांसी में चल रहा है। चकेरी इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता ने बताया कि चौकी प्रभारी टीम के साथ झांसी दबिश देने गए थे। लौटते वक्त टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चौकी प्रभारी की मौत हो गई है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…