Categories: खास खबर

देश भर में 11 लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या, गांवो में फैला कोरोना

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 10 लाख 77 हजार 864 मरीज हो चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। शनिवार को रिकॉर्ड 37407 मरीज बढ़े। वहीं, 23 हजार 552 लोग स्वस्थ भी हुए। उधर, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख के पार हो गई है। शनिवार को राज्य में 8348 मरीज मिले। इसी तरह मुंबई देश का पहला शहर बन गया, जहां संक्रमितों की तादाद एक लाख से ज्यादा हो गई है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. वीके यादव ने कहा है कि देश में अब कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया है। हालात बुरे हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा कि रोज 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। सबसे बुरी बात यह है कि अब संक्रमण ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है।

मध्यप्रदेश: भोपाल में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में संक्रमण की दर 10% होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भोपाल में अब दुकानें रात 10 बजे की बजाय 8 बजे बंद होंगी।

उधर, राज्य देश में एक्टिव केस में 15वें स्थान पर है, जबकि पॉजिटिव केस में 13वें स्थान पर है।  इंदौर में मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के पार हो गया है। वहीं, कोरोना की वजह से इस बार सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह सीमित करने का फैसला किया गया है।

उत्तरप्रदेश: राज्य में शनिवार को 1873 नए मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 16 जुलाई को रिकॉर्ड 2083 रोगी मिले थे। मंत्री कमला रानी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मंत्री कमला रानी कानपुर के घाटमपुर से विधायक हैं। उधर, वरिष्ठ आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा कोरोना पॉजिटिव है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago