Categories: दुनिया

कोरोना वर्ल्ड : ऑस्ट्रेलिया में मास्क न लगाने पर लगेगा जुर्माना, ब्रिटेन मरीजों का आंकड़ा छुपायेगा

मेलबर्न। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 44 लाख 22 हजार 471 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 86 लाख 11 हजार 657 ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 4 हजार 823 की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नए नियमों का ऐलान किया है। यहां मेलबर्न और मिशेल शायर में घर से निकलने से पहले मास्क लगाना जरूरी होगा। ऐसा न करने वालों पर 200 डॉलर (करीब 15 हजार रु.) का जुर्माना लगाया जाएगा। नए नियम बुधवार रात से लागू होंगे।

ब्रिटेन ने महामारी के आंकड़ों के अपडेट जारी करने पर रोक लगा दी है। यहां पर मौत के आंकड़ों में कुछ गड़बड़ी सामने आई थी। इसे देखते हुए यह फैसला किया गया। ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने संक्रमण के आंकड़ों की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई है। अब तक देश में 45 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

इजराइल:तीन महीने बाद सबसे ज्यादा मौतें

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटों में 9 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले करीब तीन महीने पहले 18 अप्रैल को इतनी मौतें हुई थी। शनिवार को यहां रिकार्ड 1906 मामले भी सामने आए।। देश में फिलहाल 27 हजार 616 संक्रमित हैं। 589 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिनमें 217 की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां 21 हजार 348 लोग ठीक भी हुए हैं।

इजराइल की राजधानी तेल अवीव में शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। इस दौरान प्रदर्शनकारी मास्क लगाए नजर आए।

बांग्लादेश: संक्रमण का आंकड़ा 2 लाख के पार
बांग्लादेश में शनिवार को 2 हजार 709 मामले सामने आए। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 2 हजार 66 हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में 10 हजार 923 लोगों की जांच की गई है। यहां पर 2 जुलाई को सबसे ज्यादा 4 हजार 209 मामले सामने आए थे। देश में अब तक 2 हजार 581 मौतें हुई हैं।

बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका की एक सड़क पर मास्क लगाकर जाते लोग। यहां अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका: राष्ट्रपति ने सभी रैलियां स्थगित कीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने महामारी थमने तक अपनी सभी रैलियां स्थगित कर दी हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि हम वैक्सीन तैयार करने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, जब तक यह समस्या (महामारी) नहीं थमती बड़ी रैलियां करना संभव नहीं है। इसके बदले मैं टेलीफोन के जरिए लोगों से बात करूंगा।

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टेस्टिंग सेंटर पर एक मरीज की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। यहां 1 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।

मैक्सिको: 7 हजार से ज्यादा नए मामले

मैक्सिको में शनिवार को 7 हजार 600 नए मामले सामने आए और 578 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 3 लाख 38 हजार 913 संक्रमित मिले हैं और 38 हजार 888 मौतें हुई हैं। यहां पर जून से लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया गया था। हालांकि, बढ़ते मामलों को देखते हुए अब ऐसा नहीं करने का फैसला किया गया है। इसने अमेरिका से सटी सीमा से लोगों के आने पर भी पाबंदी लगाई है। लोग सिर्फ जरूरी काम के लिए ही अमेरिका से मैक्सिको आ सकेंगे।

  • मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी के एक अस्थाई जांच केंद्र पर शनिवार को एक व्यक्ति का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
admin

View Comments

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago