Categories: खास खबर

कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में रिकॉर्ड 40 हजार से ज्यादा मरीज

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने की रफ्तार अब अमेरिका और ब्राजील जैसी होती जा रही है। 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 40 हजार 425 केस सामने आए हैं। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख 18 हजार 43 हो गई है। इस दौरान 681 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल 27 हजार 497 लोग इस वायरस की वजह से दम तोड़ चुके हैं। 

 

इस दौरान 22 हजार 664 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 7 लाख 87 लोग रिकवर हो चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 90 हजार 459 हो गई है। एक दिन में इसमें 17 हजार 80 का इजाफा हुआ है। यह लगातार पांचवां दिन है जब कोरोना वायरस के एक दिन में 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

 

आईसीएमआर ने बताया है कि 19 जुलाई तक देश में कुल 1 करोड़ 40 लाख 47 हजार 908 सैंपल की जांच हो चुकी है। रविवार को 2 लाख 56 हजार 39 सैंपल की जांच की गई है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार चली गई है। राज्य में अब तक 3 लाख 10 हजार 455 लोग संक्रमित हो चुके हैं तो 11 हजार 854 की मौत हो चुकी है। यह अभी एक लाख 29 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं तो 1 लाख 69 हजार लोग ठीक हुए हैं।

 

तमिलनाडु में अब तक 1 लाख 70 हजार लोग वायरस की चपेट में आए हैं। यहां अब तक 2,481 लोगों की जान गई है। राज्य में 50 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में अब तक 1 लाख 22 हजार 793 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां 3 हजार 628 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यह एक्टिव केस अब 16031 ही बचे हैं। 

 

रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी डेटा के मुताबिक देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 38,902 मामले आए थे और 543 लोगों की मौत को गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक को पहले से अन्य बीमारियां भी थी। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दुनिया में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित 11 देशों अमेरिका, ब्राजील, रूस, पेरू, चिली, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, ईरान, पाकिस्तान, स्पेन में कुल मिलाकर भारत से 8 गुना अधिक मामले हैं और 14 गुना अधिक मौतें हुई हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago