Categories: खास खबर

भारत में 24 घंटे में कोविड-19 के 37724 नए मामले, 648 की मौत

नई दिल्ली। भारत में बुधवार को कोविड-19 के 37,724 नए मामले और 648 मौतें दर्ज की गईं। इसके साथ ही देश में संक्रमण की संख्या 12 लाख के चिंताजनक आंकड़े से महज 7000 की संख्या की दूरी पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोनावायरस पॉजिटिव रोगियों की कुल संख्या 11,92,915 पहुंच चुकी है।

वहीं 24 घंटों में हुई 648 मौतों के साथ मृत्यू संख्या 28,732 तक पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि देश में रिकवरी दर बढ़कर 63.12 प्रतिशत हो गई है। अब तक 7,53,050 लोग ठीक हुए हैं जो सक्रिय मामलों की संख्या 4,11,133 से लगभग दोगुने हैं।

दुनिया के तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश भारत में अब तीन दिनों में एक लाख मामले बढ़ रहे हैं।

सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र 3,27,031 मामलों और 12,276 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। इसके बाद तमिलनाडु में 1,80,643 मामले और 2,626 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। कर्नाटक कोविड-19 हॉटस्पॉट वाला नया राज्य है जहां मामलों की संख्या 71 हजार के पार हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटों में देश की राजधानी दिल्ली में 1,349 नए मामले और 27 मौतें दर्ज हुईं। यहां कुल 1,25,096 मामले और 3,690 मौतें सामने आ चुकी हैं।

वहीं गुजरात में 50,379, उत्तर प्रदेश में 53,288, राजस्थान में 31,373, मध्य प्रदेश में 24,095, पश्चिम बंगाल में 47,030, हरियाणा मे ं27,462, आंध्र प्रदेश में 58,668, तेलंगाना मं 47,705, असम में 25,382, जम्मू और कश्मीर में 15,258, केरल में 13,994, ओडिशा में 18,757) और बिहार में 28,252 मामले हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में कोरोनावायरस के पहली बार सामने आने के बाद से दुनिया भर में 1.4 करोड़ लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं और 6.15 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago