नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार 479 केस मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 13.85 लाख के पार हो गई। 692 लोगों की मौत हुई, जबकि 36 हजार 327 की अस्पताल से छुट्टी भी हुई। यह एक दिन में अस्पताल ठीक होने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 23 जुलाई को 33 हजार 326 लोग ठीक हुए थे। अब तक देश में कुल 8 लाख 86 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।
भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार बहुत ही तेजी बढ़ रही है। प्रतिदिन कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। बीते दो दिन में भारत में कोरोना वायरस के 1 लाख के करीब मामले सामने आए हैं। अगर यही स्थिति रही तो भारत बहुत जल्द विश्व में दूसरे नंबर पर आ जाएगा।
वेबसाइट कोविड19 इंडिया के मुताबिक, 25 जुलाई यानी आज भारत में कोरोना वायरस के 48 हजार 895 मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन में 761 लोगों की मौत हुई है। वहीं 32,514 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं। बता दें कि भारत के राज्य महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। देश में महाराष्ट्र के बाद तेलंगाना और दिल्ली प्रभावित है।
बीते एक हफ्ते में 3 लाख 7 हजार 622 नए केस आए, लेकिन इसी दौरान 2 लाख 8 हजार 665 मरीज ठीक भी हो गए, जिससे संक्रमितों की संख्या में 93 हजार 860 की बढ़ोतरी हुई।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…